CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बरसीं प्रियंका गांधी, बोलीं- 70 साल की मेहनत को BJP ने 7 साल में गंवा दी

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

priyanka gandhi

गोरखपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर (Gorakhpur) में प्रतिज्ञा रैली की. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने कहा कि मैं कुछ महीने पहले प्रयागराज के बसवार गांव गयी थी. वहां पुलिस ने निषादों की नाव को जला दिया था. नदी पर किसी का अधिकार है तो वो निषादों का है।

इसके अलावा प्रियंका गांधी ने किसानों, खाद की कमी, महिला सुरक्षा और रोजगार जैसे कई और मुद्दों पर भी योगी सरकार को कटघरे में खड़ा किया. प्रियंका ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर सीधा हमला भी बोला. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का शासन गुरु गोरखनाथ जी के विचारों से बिल्कुल अलग चल रहा है।

प्रियंका ने कहा कि आज किसान प्रताड़ित है, त्रस्त है, सरकार उनकी बिल्कुल नहीं सुन रही है. जहां लोग संघर्ष कर रहे हैंं और जहां मदद की जरुरत है. वहां सरकार कुछ नहीं करती है. सरकार मुंह फेर लेती है. खाद, खेती, फसल सब बड़े-बड़े उद्योगपतियों के हाथ में दे दी गई है. खाद के लिए लाइन में लगे-लगे लोगों की मौत रही है. जब मैं मृत किसानों के परिवार से मिली तो वहां कुछ नहीं था. न वहां सरकारी मदद थी, न गैस सिलेंडर था, था तो सिर्फ उस किसान का रोता हुआ परिवार।

70 सालों की मेहनत बीजेपी ने 7 साल में गंवाई- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि कोरोना काल में कई लोगों की नौकरियां खत्म हो गई, लेकिन सरकार ने कोई कदम नहीं उठाए. तीन युवा हर रोज बेरोजगारी के कारण आत्महत्या कर रहे हैं. जिनका रोजगार छीना है, उनको कोई सरकारी मदद नहीं दी गई, लेकिन कांग्रेस की सरकार आने पर ऐसे परिवारों को 25000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।

प्रियंका ने आगे कहा कि केंद्र सरकार ने सारी संपत्तियां बेच डाली है. कांग्रेस ने रेल, हवाई अड्डा सब कुछ बना कर दिया. 70 सालों की मेहनत भाजपा ने 7 सालों में गंवा दी है. कांग्रेस ने जो चीनी मिलें लगवाई थी, उनको सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने बंद करवाई हैं।

अमित शाह पर भी किया वार

प्रियंका ने कहा, “अमित शाह जी कहते हैं कि अब यूपी में अपराधियों को ढूंढ़ना पड़ता है तो दूरबीन की जरुरत होती है, लेकिन उनके साथ मंच पर अजय मिश्रा टेनी बैठे थे. मैं कहती हूं कि दूरबीन छोड़िये और चश्मा लगाइये. मैं आपके लिए लडूंगी, कांग्रेस आपके लिए लड़ेगी. मैं आपको वो शक्ति देना चाहती हूं. 40 फीसदी महिलाएं जब राजनीति में आएंगी तो वो राजनीति को बदल देंगी।

उन्होंने कहा कि जबसे योगी जी मुख्यमंत्री बने हैं, आपकी समस्याओं को नहीं सुनते. हवाई जहाज में चढ़ कर चले जाते हैं.” प्रियंका ने कहा कि हवाई चप्पल वालों को हवाई जहाज में बिठाने का सपना दिखाया गया था, लेकिन पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों ने मोटरसाइकिल से उतार कर पैदल चलने पर मजबूर कर दिया है।

CM बने गोलकीपर, खेल मंत्री ने दागे गोल, देखें हाकी मैदान में अनोखा खेल

https://youtu.be/4jsOXPAZCN0

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *