मोस्ट वांटेंड वर्दीधारी: 6 पुलिस वालों पर 1-1 लाख का इनाम, घर और संपत्ति कुर्क के आदेश

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कानपुर। उत्तर प्रदेश में कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता की गोरखपुर में हुई हत्या के मामले में 6 पुलिस वालों पर 1 लाख का इनाम रखा गया है। इंस्पेक्टर समेत 6 पुलिस कर्मियों पर इनाम की राशि 25 हजार से बढ़ाकर एक-एक लाख रुपए कर दी गई है। साथ ही आरोपी पुलिसकर्मियों के हाजिर नहीं होने पर उनके खिलाफ जल्द कुर्की का आदेश भी जारी होगा।

बता दें कि गोरखपुर के कृष्णा होटल पैलेस में 27 सितंबर की रात को कानपुर बर्रा निवासी कारोबारी मनीष की पुलिस की पिटाई से मौत हो गई थी। तत्कालीन थानेदार जगत नरायण सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों के खिलाफ रामगढ़ताल थाने में हत्या की FIR दर्ज हुई थी। कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि आरोपी पुलिस वालों पर 1 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया है। जल्द ही कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी।

निलंबित व फरार पुलिस कर्मी

  • निरीक्षक जगत नारायण सिंह निवासी थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी
  • एस आई अक्षय कुमार मिश्रा निवासी थाना नरही, जनपद बलिया
  • उप निरीक्षक विजय यादव निवासी थाना बक्सा, जनपद जौनपुर
  • उपनिरीक्षक राहुल दुबे निवासी थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर
  • मुख्य आरक्षी कमलेश सिंह यादव निवासी थाना परिसर, जनपद गाजीपुर
  • आरक्षी नागरिक पुलिस प्रशांत कुमार निवासी थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर

पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल

फरार चल रहे इंस्पेक्टर जगत नारायण सिंह समेत छह पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी के लिए कानपुर से लेकर गोरखपुर की पुलिस लगी है। 12 से ज्यादा टीमें ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। गिरफ्तारी के लिए STF की भी मदद ली जा रही है, लेकिन एक भी फरार पुलिस कर्मी पुलिस सुराग नहीं लगा पा रही है। इससे पुलिस की भूमिका पर अब सवाल उठने लगा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *