जालंधर में नेशनल हाईवे खुला, किसानों ने धरना किया खत्म, PSPCL को दो दिनों का दिया अल्टीमेटम

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
जालंधर में नेशनल हाइवे पर PAP चौक के पास लगा ट्रैफिक जाम खत्म हो गया है। किसानों ने करीब 11 बजे जाम शुरू किया था। इसके करीब दो घंटे बाद जालंधर जोन के चीफ इंजीनियर जैनइंदर दानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को पहले कोयले की कमी की मजबूरी बताई। इसके बाद कहा कि 2 दिन यानी 13 अक्टूबर के बाद बिजली की सप्लाई सुचारू हो जाएगी। किसानों ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए धरना हटा लिया है।

किसानों ने पीएपी चौक पर जाम लगाया था। यहां से लुधियाना, अमृतसर, दिल्ली, पानीपत, राजपुरा, पठानकोट समेत अन्य जगहों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। सोमवार होने की वजह से काफी नौकरीपेशा भी अपनी ड्यूटी पर नहीं जा सके। इस दौरान जाम में एंबुलेंस और दूल्हे की कार भी फंस गई थी, जिसे किसानों ने निकलवा दिया।

ट्रैफिक के हालात बिगड़ते देख इसकी गूंज चंडीगढ़ में सरकार तक पहुंची। जिसके बाद पावरकॉम के अफसर सक्रिय हुए। चंडीगढ़ से निर्देश मिलने के बाद पावरकॉम के चीफ इंजीनियर जैनइंदर दानिया किसानों से मिलने पहुंचे। जिसके बाद धरना खत्म कराया गया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर तय समय पर बिजली सुचारू न हुई तो फिर से संघर्ष को मजबूर होंगे।

BKU (राजेवाल) के जिला प्रधान मनदीप समरा, मुख्य प्रवक्ता जत्थेदार कश्मीर सिंह जंडियाला और जिला यूथ प्रधान अमरजोत सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवा रही है। जिसकी वजह से किसानों को फसल की बिजाई और खेत में खड़ी फसल की कटाई में दिक्कत हो रही है।

किसानों ने जाम किया नेशनल हाईवे, लोगों से हुई झड़प, देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *