नवजोत सिद्धू की सोशल मीडिया पर एक और VIDEO वायरल, देखें कैसे अपनी सरकार पर भड़ास निकाल रहे हैं

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पहली बार पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं. खबर है कि वे पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए गुरुवार को राजधानी दिल्ली पहुंचेंगे. पंजाब कांग्रेस प्रभारी और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत (Harish Rawat) ने भी इसकी जानकारी ट्वीट के जरिए दी थी. सिद्धू ने 28 सितंबर को अध्यक्ष पद त्यागने की पेशकश कर दी थी।

गुरुवार को दिल्ली पहुंच रहे सिद्धू पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल और रावत से मुलाकात करेंगे. रावत ने 12 अक्टूबर को ट्वीट किया था, ‘पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब कांग्रेस कमेटी से जुड़े संगठन के मुद्दों को लेकर मुझसे और केसी वेणुगोपाल से मिलेंगे.’ उन्होंने जानकारी दी थी कि यह बैठक वेणुगोपाल के कार्यालय में होने जा रही है।

सिद्धू के इस्तीफे को लेकर स्थिति साफ नहीं

सिद्धू ने 28 सितंबर को पार्टी का अध्यक्ष पद छोड़ने का फैसला किया था. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपना त्यागपत्र भी साझा किया था. हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है. कांग्रेस आलाकमान और सिद्धू दोनों की तरफ से इस मामले पर बड़ी प्रतिक्रिया नहीं आई है. पद छोड़ने का ऐलान करने के कुछ दिनों बाद ही सिद्धू ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात की थी, जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगी थी कि वे इस्तीफा वापस ले सकते हैं।

खास बात यह है कि सिद्धू की शीर्ष नेताओं के साथ बैठक ऐसे समय पर हो रही है, जब कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मींटिंग में दो दिनों का ही वक्त बाकी है. कहा जा रहा है कि CWC मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव चर्चा का मुद्दा रहेंगे। इधर, पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से अस्थिरता का माहौल चल रहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह सिद्धू पर साध रहे हैं निशाना

कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद से ही लगातार सिद्धू समेत कांग्रेस नेताओं पर निशाना साध रहे हैं. खबरें आई थी कि वे जल्दी ही नए राजनीतिक दल का ऐलान भी कर सकते हैं. सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जान के कुछ समय बाद ही कैप्टन ने सीएम पद छोड़ दिया था. बाद में सीएम चन्नी के कैबिनेट विस्तार के कुछ ही समय बाद सिद्धू ने भी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि, तब पार्टी की तरफ से इसे स्वीकार नहीं किया गया था।

PUNJAB की सियासत में भूचाल ला रहा है NAVJOT SIDHU का यह VIDEO, देखें

https://www.youtube.com/watch?v=6SkudZ25-aw

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *