कुंडली बार्डर पर युवक की जघन्य हत्या की सनसनीखेज VIDEO वायरल, पावन स्वरूप के बेअदबी से जुड़ा मामला, वीडियो आपको विचलित कर सकता है

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। कुंडली बॉर्डर पर तरनतारन के युवक लखबीर सिंह की हत्या के मामले में एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निहंगों का पूरा कबूलनामा है। सभी निहंग कह रहे हैं, ‘जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल, सिंघु बॉर्डर पर इस पापी ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की। फौज ने इसका हाथ काट दिया और टांग भी काट दी है।’

वायरल हो रहे वीडियो में निहंग बता रहे हैं कि वह युवक रात के समय निहंगों के तंबू में आया था। जहां श्री गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश किया गया था। युवक गुरु ग्रंथ साहिब को उठाकर भागने लगा तो सेवादारों ने उसे पकड़ लिया। युवक निहंग के बाने में था। जब उसके कपड़े उतरवाए गए तो उसके सिर पर केश नहीं थे और उसने कछहरा पहना हुआ था। निहंगों ने उससे पूछताछ की। जब वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हुआ तो पहले उसकी बाजू और फिर टांग काट दी गई। इसके बाद उसकी मौत हो गई।

युवक बोला मेरा वध कर रहे हैं

वायरल वीडियो में युवक मरने से पहले खून से लथ-पथ तड़प रहा है और लोग उससे पूछ रहे हैं कि तू कौन है और कहां से आया था। उसे कबूल करने के लिए कहा जा रहा है कि उसने बेअदबी की है, लेकिन वह कहता है कि सच्चे पातशाह गुरु तेग बहादुर निहंगों को मेरा वध करने की आज्ञा बख्शें और मुझे अपने चरणों में स्थान दो। मैं कबूल करता हूं। निहंगों ने मेरा हाथ काटा है…इसके बाद वहां मौजूद लोग पूछते हैं, अपना नाम भी बता, कहां से आया है, किसने भेजा है, क्या करतूत की है।

कुंडली बार्डर पर हैवानियत। पंजाब के युवक की जघन्य हत्या, देखें वायरल VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=EiMk-BVDWhY

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *