बड़ा हादसा: नाव पलटने से नदी में बह गए 10 लोग, बचाव कार्य में जुटा प्रशासन

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखीमपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। यहां घाघरा नदी में एक नाव पलटने की सूचना है। नाव पर सवार 10 लोग बह गए हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी जिले की धौरहरा तहसील के थाना ईसानगर इलाके के मिर्जापुर गांव में यह घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह एक नाव घाघरा नदी में पलट गई। नाव पर सवार 10 लोग घाघरा नदी में बह गए हैं।

यह संख्या घट या बढ़ भी सकती है। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं। मौके पर एक स्टीमर पहुंच चुका है। बचाव कार्य जारी है। ग्राम पंचायत मिरजापुर गांव के आठ से दस लोग नाव लेकर सुबह नदी पार अपने खेत देखने जा रहे थे। वहीं, गांव वालों का कहना है कि नदी में बहकर आई लकड़ी उठाने के लिए गांव के 10 लोग नाव पर सवार होकर गए थे कि अचानक नाव पलटने से हादसा हो गया।

नाव पर ये लोग सवार थे

नाव पर सवार लोगों में सुंदर पुत्र गया प्रसाद, त्रिमोहन पुत्र सुंदर, अशोक कुमार पुत्र गया प्रसाद, ढोड़े पुत्र ननकू, दीपू पुत्र ननकऊ, सुरेंद्र कुमार पुत्र ननकऊ, कृपा दयाल पुत्र मोहन, मुरारी पुत्र मौजीलाल, राजू पुत्र  शैलाफी बताए गए हैं। मौके पर एसडीएम धौरहरा रेनू, थाना अध्यक्ष राज करण शर्मा, तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला बचाव दल के साथ मौजूद हैं।

वहीं, डीएम डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने बताया कि वह मौके पर पहुंच रहे हैं। जबकि गांव में मौजूद एसडीएम रेनू ने बताया कि अभी कुछ पुष्टि नहीं हो रही है। सूचना के आधार पर हम अलर्ट हैं। राहत बचाव के प्रयास जारी हैं।

जरा बचके! यहां बीच सड़क पर POLICE ही लूटती है। देखें 

https://youtu.be/vTVIp5Alj-s

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *