सुखबीर बादल की रैली में चंदन ग्रेवाल और पवन टीनू की जेब कटी, चंदन का पर्स तो टीनू का मोबाइल गायब

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
दोआबा के गढ़ जालंधर में अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल का रोड शो और जेसी रिसोर्ट में हुई रैली के दौरान सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल और आदमपुर के विधायक पवन कुमार टीनू के जेब को किसी जेबकतरे ने साफ कर दिया।

सुखबीर बादल की रैली में भीड़ होने का फायदा उठाते हुए जेबकतरे ने अकाली नेता और सैंट्रल हलके के प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल की जेब काट ली। जेबकतरे ने चंदन ग्रेवाल की जेब काट कर पर्स निकाल लिया। जिसमें कुछ नकदी व कार्ड थे।

पवन टीनू की जेब काटकर मोबाइल साफ

इसी रैली में शामिल हुए आदमपुर के विधायक पवन टीनू की जेब भी कट गई। जेबकतरों ने पवन टीनू की जेब काटकर उनका मोबाइल साफ कर दिया। रैली में चंदन ग्रेवाल और पवन टीनू की जेब कटने की चर्चा खूब तेजी के साथ रही।

आपको बता दें कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल ने आज जालंधर के सेंट्रल हलके में प्रत्याशी चंदन ग्रेवाल के पक्ष में रोड शो किया। इसके बाद चौगिट्टी चौक पर स्थित जेसी रिसोर्ट में एक रैली को भी संबोधन किया।

कांग्रेसी MLA की गुंडागर्दी, भरी सभा में युवक को जमकर पीटा, देखें

https://youtu.be/vh0zBRNFtuk

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *