हाई प्रोफाइल सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, जीवन बीमा पॉलिसी के साथ मुफ्त देते थे सैक्स सर्विस

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
प्रतीकात्मक फोटो

मुरादाबाद। मझोला और सिविल लाइंस पुलिस ने हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया। इस सेक्स रैकेट को संचालित कर रहीं दो महिलाओं और उनके तीन साथियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य बीमा  कराने वाले ग्राहकों को सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे।

पुलिस ने दो युवतियों को भी आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया है, जिन्हें नौकरी का झांसा देकर यहां बुलाया गया और उनसे देह व्यापार कराया जा रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह निजी बीमा कंपनी में पॉलिसी करने का काम करते हैं। अधिक लोग इनसे पॉलिसी कराए। इस लिए उन्हें सेक्स सर्विस भी मुहैया कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के चंगुल से दो पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। इन युवतियों को नौकरी का झांसा देकर यहां लाया गया था और इनसे देह व्यापार कराया जा रहा था।

सेक्स सर्विस शुरू की तो बढ़ गई ग्राहकों की संख्या 

रामपुर के बिलासपुर निवासी महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि चार साल पहले जब उसने बीमा एजेंट के रूप में काम शुरू किया था। महीनों बीतने के बाद भी एक भी पॉलिसी नहीं कर पाई थी। कंपनी की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि पॉलिसी कीजिए। जब जाकर वह छह माह में मात्र दो पॉलिसी कर सकी थी।

इसके बाद महिला ने पॉलिसी लेने वालों को सेक्स सर्विस देना शुरू कर दिया। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि ऐसा करने से एक माह में ही उसने नौ पॉलिसी कर दी थी। इससे उसे 75 हजार रुपये कमीशन केवल एक माह में ही मिला था। अगले माह में पंद्रह और इसके बाद तो संख्या बढ़ती चली गई।

ये पकड़े गए आरोपी

राहुल दास  निवासी ग्राम खिरूवा थाना न्यूरिया जिला पीलीभीत हाल निवासी कांशीराम नगर थाना मझोला जनपद मुरादाबाद, राजू निवासी मोहल्ला बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला, हाल पता मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निकट नमकिन फैक्टरी थाना मझोला,
धीरज भटनागर उर्फ बाबू निवासी दीन दयाल नगर एमडीए थाना सिविल लाइंस, एक महिला अमरोहा और दूसरी रामपुर के बिलासपुर की रहने वाली है। अब दोनों मझोला थानाक्षेत्र में किराये पर रहती हैं।

Navjot Sidhu ने जिसे अवैध बताकर डिच चलवाई, निगम अफसर लाखों लेकर फिर काम शुरू करवाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *