दरोगा की छित्तरपरेड: रात में महिला सिपाही से मिलने गया था घर, बड़ी बहन ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आगरा। आगरा के एक थाने में तैनात दरोगा को एक महिला सिपाही के परिजनों ने सड़क पर जमकर पीटा। दरोगा महिला सिपाही के घर गया था, तभी उसे परिजनों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बाद थाने ले जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाद में थाने में दोनों में पक्षों में समझौता हो गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आगरा में तैनात दरोगा की एक महिला सिपाही से दोस्ती है। आरोप है कि दरोगा उसी सिपाही से मिलने रविवार रात को एत्मादपुर पहुंचा था, तभी परिजनों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद परिजन उसे पकड़कर घर से बाहर सड़क पर ले आए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

महिला सिपाही की बहन, भाई व अन्य परिजनों ने दरोगा को पीटा। मारपीट करने के बाद परिजन दरोगा को पकड़कर थाने भी ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें एक युवती दरोगा का कालर पकड़कर कर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। चलते-चलते उसे थप्पड़ भी मार रही है।

इस संबंध में थाना प्रभारी अरुण कुमार बालियान ने बताया कि दोनों के बीच आपस का कुछ विवाद था। दोनों पक्ष पहले से ही एक दूसरे को जानते है। गलतफहमी के कारण मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। उधर, इस घटना पर महिला सिपाही की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *