नवजोत सिद्धू ने जिस निर्माण को अवैध बताकर डिच चलवाई थी, निगम के अफसर उस पर हुए मेहरबान, गुरुनानक पुरा रोड पर फिर से अवैध निर्माण शुरू, MTP का फोन रहता है व्यस्त, कौंसलर बोले- मुझे मालूम नहीं, CM से शिकायत, देखें VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
कुछ महीने पहले नवजोत सिद्धू ने जिस कामर्शियल निर्माण को अवैध बताकर डिच चलवा दी थी, जालंधर नगर निगम के अधिकारी अब उस पर मेहरबान हो गए हैं। मेहरबान हुए अधिकारी उक्त कामर्शियल निर्माण को फिर से शुरू करवा दिया है। जिससे रातों रात और छुट्टी वाले दिन वहां दुकानें बन गई हैं।

जालंधर सैंट्रल विधानसभा हलके में हो एक के बाद एक कई अवैध निर्माण हो रहा है। लाडोवाली रोड पर बीएसएफ चौक से पहले गुरुनानक पुरा रोड मुड़ते ही कामर्शियल निर्माण किया जा रहा है। कुछ महीने पहले श्री नवजोत सिंह सिद्धू जब जालंधर आए थे, तब इस पर नगर निगम की टीम ने डिच चलाई थी। लेकिन ये निर्माण फिर से शुरू हो गया है। यहां दो दुकानें बन चुकी हैं, जबकि तीसरी बनाई जा रही है और अन्य दुकानों के लिए काम चल रहा है।

सीम और मंत्री से शिकायत

इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय, चीफ सैक्रेटरी, स्थानीय निकाय मंत्री और नगर निगम के कमिश्नर से शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक इस अवैध निर्माण पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हद तो यह है कि लाखों रुपए डील कर अफसर इन अवैध निर्माणों पर पूरी तरह से मेहरबानी दिखा रहे हैं।

जालंधर शहर और आस-पास के इलाके में अवैध रूप से कालोनियां कट रही हैं। अवैध रूप से कामर्शियल निर्माण हो रहे हैं। बड़े बड़े माल अवैध रूप से बन रहे हैं। अगर यही निर्माण सरकारी नियमों के तहत होता, तो सरकारी खजाने में लाखों करोड़ों रुपए जमा हो सकते थे। लेकिन नगर निगम जालंधर के कुछ अफसरों की मिलीभगत से शहर में अवैध निर्माण का काम हो रहा है। जिससे सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।

Navjot Sidhu ने जिसे अवैध बताकर डिच चलवाई, निगम अफसर लाखों लेकर फिर काम शुरू करवाया

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *