डिप्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने की जंगल की सैर, बच्चों ने खूब किया एंज्वाय

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
नन्हे-मुन्ने बच्चों को जंगल की सैर करवाने और जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न जानवरों के बारे में जानकारी देने के लिए डिप्स स्कूल उग्गी में जंगल की सैर गतिविधि का आयोजन किया गया। गतिविधि के दौरान स्कूल के गार्डन को पूरी तरह से जंगल की तरह सजाया गया। बच्चे अलग-अलग जानवरों जैसे शेर, चीता, भालू, हिरण, बंदर आदि के मास्क पहनकर स्कूल पहुंचे।

टीचर्स नेविद्यार्थियों को विभिन्न जानवरों से जुड़ी प्यासा कौआ, जंगल का राजा, अंगूर खट्टे आदि कहानियां सुनाई। इस दौरान बच्चों ने गार्डन में बैठकर मिलकर लंच किया और बताया कि आज वह कौन सा जानवर बने हैं और उसकी क्या खासियत है। बच्चों ने बताया है कि शेर को जंगल का राजा क्यों कहा जाता है और चीता इतनी तेज क्यों दौड़ता है।

प्रिंसिपल दीपक ने कहा कि इस कोविड के दौरान बच्चों के लिए बाहर जाकर आउटिंग करना मुश्किल है लेकिन हम स्कूल में इस तरह का माहौल देने की कोशिश करते हैं जिससे उनकी आउटिंग हो जाए। जंगल की सैर गतिविधि का मुख्य मकसद बच्चों को एक अलग माहौल देना है जिससे वह प्रैक्टिकल नॉलेज की मदद से उन्हें उन चीजों के बारे में पता लग सकेंजिनके बारे में वह रोज अपनी किताबों में पढ़ते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *