पंजाब के Ex ADGP के बेटे के खिलाफ जालंधर में FIR, पढ़ें पूरा मामला

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

fir police

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के पूर्व एडीजीपी ईश्वर चंद्र शर्मा के पुत्र आदित्य शर्मा पर जालंधर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। 14 अगस्त 2020 को आरोपी और उसकी पत्नी के बीच चल रहे पुराने घरेलू विवाद की पेशी थी।

जिसके राजीनामें के दौरान एडवोकेट रमणीक सिंह शर्मा के चेंबर नंबर 370 A में आदित्य ने अपनी पत्नी के साथ हाथापाई करते हुए कपड़े फाड़ कर खूब हंगामा किया था और अपने तथा परिवार के खिलाफ चल रहे घरेलू को वापस लेने का दबाव बनाया था। मगर रितु सलारिया ने मौके पर थाना बारादरी को सूचित कर आदित्य शर्मा के खिलाफ एक नई शिकायत दर्ज करवाई थी।

कमिश्नर ने एफआईआर के दिये आदेश

इस केस में थाना बारादरी की ओर से 1 साल तक कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले की शिकायत रितु ने जालंधर के नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर नौनिहाल सिंह से की और इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

जिसके तुरंत बाद एसीपी सेंट्रल बलविंदर इकबाल सिंह कहलों ने मामले की जांच कर आरोपी आदित्य शर्मा पुत्र पूर्व डीजीपी ईश्वर चंद्र शर्मा के खिलाफ थाना बारादरी में एफआईआर नंबर 141 आईपीसी की धारा 195 ए 323, 341, 34, 3447, 448, 451 के तहत दर्ज कर ली गई, बता दें कि इससे पहले भी शिकायतकर्ता रितु की शिकायत पर आदित्य शर्मा के खिलाफ घरेलू विवाद को लेकर थाना गुराया में एफआईआर नंबर 91 आईपीसी की धारा 323, 498 ए 406, 509 के तहत पर्चा दर्ज किया गया था।

जालंधर में Leaf Consultancy ने छात्रों से की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर फर्जी वीजा दिया, पैसा वापस मांगने पर दफ्तर में छात्र को पीटा, पिता की दाढ़ी नोची, SSP हरप्रीत के नाम पर धमकी दी

https://youtu.be/Udty5hq-IMc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *