जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक शुरू, मेयर के खिलाफ कांग्रेसी कौंसलर ही हंगामा करने को तैयार, बोले- CM बदले जा सकते हैं तो मेयर क्यों नहीं?

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर

नगर निगम द्वारा शहर के विकास कार्यों को लेकर हाउस की बैठक आज हो रही है। सुबह 11 बजे रेडक्रॉस भवन में मीटिंग शुरू हो गई है। जिसमें शहर के 80 पार्षदों के साथ मेयर जगदीश राज राजा व निगम कमिश्नर करुणेश शर्मा सहित निगम के सभी विभागों के प्रमुख बैठक में शामिल होंगे‌।

रेडक्रास भवन में नगर निगम हाउस की बैठक हंगामेदार होने वाली है। पिछले दिनों जब हाउस की बैठक बुलाई गई थी, तब कुछ कौंसलरों ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण एजैंडा नहीं पढ़ सके थे, जिससे बैठक स्थगित कर दी जाए।

इस मांग के बाद मेयर जगदीश राजा ने बैठक स्थगित कर दी थी। इसके बाद कैंसलर देसराज जस्सल समेत कई कौंसलरों ने मांग की कि अगर कांग्रेस हाईकमान मुख्यमंत्री को बदल सकता है, तो काम न करने वाले जालंधर के मेयर को बदला जाए। फिलहाल हंगामे के पूरे आसार हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *