कैप्टन अमरिंदर सिंह का बड़ा फैसला, कहा- अब कोई सुलह नहीं हो सकता, कांग्रेस से बातचीत को नकारा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

amrinder singh

चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि कांग्रेस में नहीं रहेंगे और जल्द अपनी पार्टी बनाएंगे। कांग्रेस से पर्दे के पीछे बातचीत की खबरों को नकारते हुए कैप्टन ने कहा कि वह समय अब बीत चुका है। सहयोग के लिए कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार जताते हुए कैप्टन ने कहा कि अब कांग्रेस में नहीं बने रह सकते हैं।

कैप्टन के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने पूर्व सीएम का ट्विटर पर बयान जारी किया। इसमें कैप्टन ने कहा, ”कांग्रेस से पर्दे के पीछे बातचीत की खबरें गलत हैं। सुलह का समय अब खत्म हो चुका है। मैं सोनिया गांधी के सहयोग के लिए उनका आभारी हूं, लेकिन अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा।” बता दें, अपनी पार्टी बनाने का ऐलान कर चुके कैप्टन ने फिलहाल कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

कैप्टन ने आगे कहा, ”मैं जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा करूंगा और किसानों के मुद्दे के समाधान के बाद सीट बंटवारे पर बीजेपी और अकाली दल से अलग हुए गुटों के साथ समझौता करूंगा। मैं पंजाब और इसके किसानों के हित में मजबूत सामूहिक ताकत बनाना चाहता हूं।” नवजोत सिंह सिद्धू से लंबे समय तक टकराव के बाद कांग्रेस में अपमानित महसूस करने वाले कैप्टन ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

अगर आपके जोड़ों में है दर्द, तो डा. जशनीव कपूर का यह VIDEO जरुर देखें

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *