इनोसैंट हाट्र्स कालेज ऑफ एजुकेशन जालंधर मेंं मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इनोसैंट हाट्र्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालन्धर की एनएसएस इकाई ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में और भारत के प्रत्येक नागरिक के दिलों में अपने राष्ट्र के लिए अपनेपन की भावना पैदा करने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया।

भारत की राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरों के खिलाफ खड़े होने के लिए विद्यार्थी-अध्यापकों को अपनी अंतर्निहित ताकत की पहचान को बनाए रखने के लिए एक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। ‘अनेकता में एकता’ विषय पर देशभक्ति एकल गायन और एकल नृत्य प्रदर्शन का भी आयोजन किया गया।

कोमल ने देशभक्ति का गीत ‘सलाम इंडिया, झुके तेरे आगे सर’ बड़े जोश के साथ गाया। ‘मेरा देस रंगीला’ गीत के बीट्स पर एनएसएस यूनिट के विद्यार्थी-अध्यापकों ने जमकर नृत्य किया। प्राचार्य डॉ. अरजिन्दर सिंह ने अपने भाषण में एकता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एकता ही ताकत है और भारत को एकजुट रखने की जि़म्मेदारी हमारे विद्यार्थी-अध्यापकों अर्थात् भावी शिक्षकों के कंधों पर है।

जालंधर में ठेकेदार की गुंडागर्दी, पानी की लाइन तोड़ी,सप्लाई बंद

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *