मंत्री परगट सिंह ने गदरी बाबेयां दे मेले में की शिरकत, खरीदीं किताबें, कहा –  शख्सियत निर्माण में साहित्य का अहम रोल

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषाएं, शिक्षा और खेल मंत्री परगट सिंह ने आज यहाँ देश भगत स्मारक हॉल में शुरू हुए गदरी बाबेयां के मेले में विशेष तौर पर शिरकत की। स. परगट सिंह ने पुस्तक प्रदर्शनी में स्टॉलों पर जाकर कुछ किताबें भी खरीदीं।

इनमें नौजवानों के आदर्श शहीद ए आज़म भगत सिंह का जीवन संघर्ष और विचार, दूरदर्शी राजनीतिज्ञ और आधुनिक पंजाब के निर्माता प्रताप सिंह कैरों की जीवनी और अन्य किताबें शामिल थीं। इस मौके पर परगट सिंह ने जहाँ नौजवान बच्चे-बच्चियों के साथ बातचीत करके उनके विचार सुने, वहीं प्रकाशकों से भी फीडबैक हासिल किया।

शख्सियत निर्माण में साहित्य का अहम रोल

स. परगट सिंह ने कहा कि गदरी बाबेयां के मेले में यह देख कर खुशी हुई कि हमारा नौजवान चेतन है और महान शहीदों की सोच पर पहरा देने के लिए दृढ़ है। पुस्तक प्रदर्शनी के द्वारा पाठकों को अपने पसंद की पुस्तकें पढऩे के लिए मिलती हैं। नौजवानों को पुस्तक सभ्याचार के साथ जुडऩे का न्योता देते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शख्सियत निर्माण में साहित्य का अहम रोल है क्योंकि किताबें ज्ञान का भंडार हैं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने भाषा विभाग के स्टॉल पर भी चक्कर लगाया। उन्होंने पाठकों और साहित्य प्रेमियों को विश्वास दिलाया कि पंजाबी भाषा की प्रफुलित और पुस्तक सभ्याचार को प्रफुलित करने के लिए भाषा विभाग को और भी मज़बूत किया जाएगा और नई किताबें छापी जाएंगी। उन्होंने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की पब्लीकेशन ब्यूरो की स्टॉल भी देखी।

Hockey Ground में खिलाड़ियों के बीच CM चरणजीत चन्नी का निराला अंदाज

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *