मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सिपाही मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स-ग्रेशिया और एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का ऐलान

Daily Samvad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज शहीद सिपाही मनजीत सिंह, जिसने नौशहरा सैक्टर (जम्मू और कश्मीर) में देश की सेवा करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी, के परिवार को 50 लाख रुपए एक्स ग्रेशिया और परिवार के एक मैंबर को सरकार नौकरी देने का ऐलान किया है।

बहादुर सिपाही के दुखी परिवार के साथ हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करते हुए उनकी तरफ से दिखाई गई समर्पित भावना उनके साथी सैनिकों को अपनी ड्यूटी और भी तनदेही और समर्पण से निभाने के लिए हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

17 सिख रेजीमेंट से सम्बन्धित सिपाही मनजीत सिंह जि़ला होशियारपुर के गाँव खेड़ा कोटली (तहसील दसूहा) का रहने वाला था। उसका अभी विवाह नहीं हुआ था और वह अपने पीछे माता-पिता, चार बहनों और एक भाई छोड़ गया है।

Hockey Ground में खिलाड़ियों के बीच CM चरणजीत चन्नी का निराला अंदाज

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *