मुख्यमंत्री चन्नी का बड़ा फैसला, अब सरकारी वित्तीय लेन-देन सहकारी बैंकों से ही होगा, प्राइवेट बैंकों को बड़ा झटका

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 

मुख्यमंत्री चन्नी का बड़ा फैसला, अब सरकारी वित्तीय लेन-देन सहकारी बैंकों से ही होगा, प्राइवेट बैंकों को बड़ा झटका

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज पंजाब दिवस के अवसर पर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त करने और साफ़-सुथरा प्रशासन देने के लिए मिशन क्लीन का ऐलान करते हुए कहा कि किसी भी तरह की रिश्वतखोरी में शामिल और लोगों के कामों में रूकावटें डालने वाले अफसरों और मुलाजिमों को बख़्शा नहीं जाएगा।

चण्डीगढ़ के नज़दीक खरड़-लांडरां रोड पर पडऩे वाले ग्रेड इम्पीरियल पैलेस में सहकारिता विभाग द्वारा करवाए गए राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के मौके पर संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य में पारदर्शी और लोक-हितैषी व्यवस्था सृजन करने का प्रण लेते हुए कहा कि आज से पूरे राज्य में खनन माफिया के अंत की शुरुआत कर दी गई है और खनन वाली हरेक जगह पर पुलिस का पहरा बिठा दिया गया है, जिससे रेत की कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

पुलिस मुलाजिमों की जि़म्मेदारी तय

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पुलिस मुलाजिमों की जि़म्मेदारी तय की गई है कि वह यह सुनिश्चित बनाएं कि हरेक को रेत 9 रुपए प्रति फुट के सरकारी भाव के हिसाब से मिले और यदि ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मचारी भ्रष्टाचार में शामिल पाए गए तो उनके खि़लाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

एक और अहम ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी सिविल और पुलिस प्रशासन को सख़्त हिदायत की कि हफ़्ता और महीना लेना तुरंत बंद करने के लिए कहा, जिससे लोगों का विश्वास सरकार में मज़बूत हो। इसके साथ ही उन्होंने विजीलैंस को भी आदेश दिए कि भ्रष्टाचार की शिकायतों पर तत्काल अमल सुनिश्चित बनाया जाए और भ्रष्टाचारियों को पकडऩे की कार्यप्रणाली को चुस्त-दुरुस्त किया जाए।

प्रस्ताव लाकर पंजाब कैबिनेट द्वारा मंज़ूरी दे दी जाएगी

मुख्यमंत्री चन्नी ने आज पंजाब दिवस के मौके पर सहकारिता विभाग के विभिन्न संस्थाओं में नौकरी हासिल करने वाले 750 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए बड़ा ऐलान किया कि सरकारी पैसे का सारा लेन-देन निजी बैंकों की जगह सहकारी बैंकों के द्वारा किया जाएगा। इस फ़ैसले को लागू करने के लिए जल्द ही प्रस्ताव लाकर पंजाब कैबिनेट द्वारा मंज़ूरी दे दी जाएगी।

उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि सरकारी संस्थाओं के साथ-साथ अर्ध-सरकारी संस्थाओं का लेन-देन भी सहकारी बैंकों के द्वारा सुनिश्चित बनाया जाएगा। उन्होंने इस फ़ैसले को 15 दिनों में लागू करने का आश्वासन दिया। युवाओं को रोजग़ार के अधिक से अधिक अवसर मुहैया करवाने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए स. चन्नी ने कहा कि राज्य में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है।

मैरिट के आधार पर की जा रही है

इसको जल्द मुकम्मल करने के बाद और भर्ती भी सुनिश्चित बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा यह सारी भर्ती बिना किसी पक्षपात के पूरी तरह से मैरिट के आधार पर की जा रही है। पंजाब के युवाओं को व्यवस्था में सुधार के लिए आगे आने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री स. चन्नी ने कहा कि सरकार जहाँ अपनी जि़म्मेदारी निभा रही है, वहीं नौकरियाँ प्राप्त करने वाले युवाओं का भी फज़ऱ् बनता है कि वह लोगों को बिना किसी भेदभाव और देरी के भ्रष्टाचार रहित सेवाएं दें।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *