बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती चन्नी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: दलजीत सिंह आहलूवालिया

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बिजली दरों में 3 रुपए प्रति यूनिट की कटौती चन्नी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: दलजीत सिंह आहलूवालिया

डेली संवाद, जालंधर
इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बिजली दरों में की गई कटौती को लेकर लिए गए फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए इसे पंजाब की प्रगति में मील का पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से आम लोगों की जिंदगी सुगम होगी और उन्हें महंगाई के इस दौर में बड़ी राहत मिलेगी।

आहलूवालिय ने कहा कि बिजली की दरों में तीन रुपए प्रति यूनिट की कटौती बहुत बड़ा निर्णय है, जिससे पूरे देश में पंजाब में बिजली सबसे सस्ती हो गई है। इसके पहले सरकार ने दो किलोवाट तक के सभी लंबित बिजली बिल माफ भी कर दिए थे, साथ ही एक किलोवाटर तक के कनेक्शन वाले गरीब लोगों के बिजली बिल माफ करके गरीब व जरूरतमंद तबके को एक राहत दी थी।

सरकारी मुलाजिमों को भी सौगात

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों के लिए ये निर्णय दीवाली का एक बड़ा तोहफा है। इसी तरह सरकारी मुलाजिमों के डीए में 11 फीसदी की बढ़ोतरी करके उन्हें भी एक बड़ी राहत प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी लगातार गरीब हितैषी निर्णय ले रहे हैं, उससे सभी राजनीतिक दलों के मुंह बंद हो गए हैं। पंजाब में एक बार फिर से कांग्रेस की बयार बहने लगी है और निसंदेह अगली सरकार भी कांग्रेस की बनेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *