नवजोत सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, कहा- पब्लिक को लॉलीपॉप मत दो, पौने 5 साल तक कहां थी सरकार? देखें पूरा VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवजोत सिद्धू ने अपनी ही सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा, कहा- पब्लिक को लॉलीपॉप मत दो, पौने 5 साल तक कहां थी सरकार? देखें पूरा VIDEO

चंडीगढ़। पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह के बाद अब चरणजीत सिंह चन्नी भी मुख्यमंत्री के रूप में नवजोत सिंह सिद्धू को कतई पसंद नहीं है। नवजोत सिंह सिद्धू ने आज अपने ही सरकार के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल दिया है।

सिद्धू ने कहा है की मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों को बिजली के दर में ₹3 की कटौती कर कोई गिफ्ट नहीं दी है, बल्कि यह लोगों से छलावा है। उन्होंने कहा की पब्लिक सब जानती है, यह सिर्फ मुख्यमंत्री का चुनावी फंडा है। सिद्धू ने कहा कि पौने 5 साल मौज कर आखिरी 2 महीने में लॉलीपॉप बांटे जा रहे हैं।

नवजोत सिंह सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से पूछा कि जो सब्सिडी दोगे, यह पैसा कहां से आएगा?। सिद्धू ने कहा कि पंजाब के विकास का रोड मैप क्या है? यह नेताओं को बताना चाहिए। सिद्धू ने सीएम चन्नी की प्रेस कान्फ्रेंस से कुछ देर पहले ही यह निशाना साध दिया। हालांकि प्रेस कान्फ्रेंस में सीएम चन्नी ने कहा कि कुछ लोग जरूर सोचेंगे कि यह सब चुनाव की वजह से किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है।

पौने 5 साल तक कहां थी सरकार 

नवजोत सिद्धू ने बिना नाम लिए कांग्रेस सरकार से पूछा कि पंजाब का कल्याण कैसे होगा? कोई नहीं बताता। पौने 5 साल सब एक-दूसरे को नीचे गिराने में लगे रहे। जुल्म करते रहे। आखिरी 2 महीने में आसमान जमीन पर ला रहे। तारे तोड़कर दे रहे। कोई बताएगा कि यह सब कहां से देंगे?।

सिद्धू ने कहा कि क्या पंजाब में मकसद सिर्फ सरकार बनाना है। सत्ता में आना है और उसके लिए झूठ बोलना है। 500 झूठे वादे कर सत्ता की कोशिश की जा रही है। सिद्धू ने कहा कि अब राजनीति मिशन नहीं धंधा बन चुकी है।

पंजाब पर 5 लाख करोड़ कर्जा

नवजोत सिद्धू ने कहा कि पंजाब पर 5 लाख करोड़ का कर्जा है। कमेटियां और रेस्ट हाउस गिरवी पड़े हैं। यह समझो कि सरकार कर्जा नहीं लौटाएगी। यह लोगों को ही देना होगा। पंजाब में अमीर आदमी सिर्फ 225 करोड़ रुपए का टैक्स देता है। आटा-दाल, चीनी और नमक जैसी चीजों पर करीब 50 हजार करोड़ आम आदमी देता है।

सिद्धू ने कहा कि अगर कोई आपको कहता है कि पंजाब का खजाना भरा है तो यह झूठ है। अगर ऐसा है तो ईटीटी टीचरों को 50-50 हजार वेतन दे दो। 2004 से जिन्हें पेंशन नहीं मिली, उन्हें पेंशन दे दो। क्या पंजाब के पास 50 हजार करोड़ रुपए सरप्लस है। दिल्ली और तमिलनाडु के पास है। सिद्धू ने कहा कि एजेंडों पर वोट डालो, किसी के लॉलीपॉप पर नहीं। सिद्धू ने कहा कि हम कर्जा लेकर कर्जा भर रहे हैं।

सरकार बताए इंडस्ट्री क्यों भाग रही है

सिद्धू ने पूछा कि अगर पंजाब के पास खजाना है तो इंडस्ट्री को सब्सिडी दो। उन्होंने कहा कि पंजाब में 5.40 लाख करोड़ टैक्स आता है। इनमें 75% सिर्फ इंडस्ट्री से मिलता है। फिर पंजाब में इंडस्ट्री क्यों नहीं आ रही। हिमाचल प्रदेश में क्यों जा रही है? पंजाब 17-18वें नंबर पर क्यों है?

देखें नवजोत सिद्धू ने क्या कहा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *