मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा ऐलान, कहा – बेअदबी के दोषियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ जल्द होगा एक्शन

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का बड़ा ऐलान, कहा - बेअदबी के दोषियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ जल्द होगा एक्शन

डेली संवाद, श्री चमकौर साहिब
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ बेला-पनियाली सड़क और सतलुज पुल का नींव पत्थर रखने के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान संबोधन करते हुये कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों के खि़लाफ़ सिट की जांच सही राह पर तेज़ी से चल रही है और जल्द कार्यवाही होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मैं गरीब ज़रूर हूँ परन्तु कमज़ोर नहीं और गुरू की बेअदबी करने वाले जल्द बेनकाब होंगे। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब के नौजवानों को नशों में धकेलने वाले दोषियों को बक्शा नहीं जायेगा और जल्द ड्रग माफिया के खि़लाफ़ रिपोर्ट खुलने से कई नशे के कई बड़े सौदागरों का पर्दाफाश होगा।

भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए सरकार पूरी तरह वचनबद्ध

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के कल्याण के लिए हर फ़ैसला पूरी ईमानदारी और दृढ़ता से लिया जा रहा है और भ्रष्टाचार ख़त्म करने के लिए पंजाब सरकार पूरी तरह वचनबद्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा साफ़ सुथरे प्रशासन की मिसाल इस बार दिवाली पर देखने को मिली जब दुकानदारों से कोई पैसे मांगने नहीं गया और न ही किसी को तंग-परेशान किया गया।

मुख्यमंत्री चन्नी ने अकालियों को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि शिरोमणि अकाली दल की सरकार ने हमेशा राज्य के लोगों को अनदेखा किया है और निजी स्वार्थों वाली राजनीति को पहल दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अकालियों और भाजपा ने हमेशा ही जाति-पात और धर्म के नाम पर फूटें डाल कर समाज में नफ़रत की गंदी राजनीति खेली है।

अकालियों ने कभी भी इस तरफ़ ध्यान ही नहीं दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों के सत्ता में होने के मौके पर उन्होंने श्री चमकौर साहिब में सिख इतिहास को दर्शाने वाले थीम पार्क के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कई बार विनती की, परन्तु अकालियों ने कभी भी इस तरफ़ ध्यान ही नहीं दिया बल्कि थीम पार्क के निर्माण में रोड़े अटकाए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आज कई नकली आम आदमी सिर्फ़ राजनीति चमकाने के लिए चले फिरते हैं, जिनको आम लोगों की समस्याओं और ज़रूरतों तक की समझ भी नहीं। ऐसे लोग गरीबों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करके झूठे लालच देकर राजनैतिक मनोरथों को पूरा करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री चन्नी को गरीब लोगों की ज़रूरतों और दर्द का पता है

वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने संबोधन करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सादगी और ताज़गी के कारण वह लोगों के बहुत ही लोकप्रिय नेता बन गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी को गरीब लोगों की ज़रूरतों और दर्द का पता है क्योंकि उन्होंने स्वयं गरीबी भोगी है। वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से लिए जा रहे जन समर्थकी फ़ैसले इस की मिसाल हैं जिनमें हर वर्ग के लोगों की ज़मीनी मुश्किलों को हल किया जा रहा है।

लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला और विधायक श्री दर्शन लाल मंगूपुरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा सभी वायदे पूरे किये जा रहे हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि मुख्यमंत्री तक हर एक की पहुँच है जिसके चलते समाज के सभी वर्गों की सुनवाई करके तुरंत मसले हल किये जा रहे हैं।

केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से हुए बंद, जानें अब कब खुलेंगे

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *