पंजाब में भी सस्ता हुआ डीजल-पैट्रोल, जाने डीजल और पैट्रोल का कितना रेट कम हुआ

Daily Samvad
2 Min Read

चंडीगढ़। पंजाब में आज आधी रात से पेट्रोल के रेट 10 रुपए कम होंगे। वहीं, डीजल के रेट में 5 रुपए की कमी की गई है। सीएम चरणजीत चन्नी ने रविवार को कैबिनेट की मीटिंग के बाद प्रेस कान्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में नॉर्थ इंडिया में सबसे सस्ता तेल मिलेगा। सिर्फ चंडीगढ़ ही पंजाब के आसपास रहेगा।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने सिर्फ एक्साइज घटाई है, जिसमें 42% शेयर राज्य का है। इससे राज्य को भी नुकसान हुआ है। सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि पिछले 18 महीने में डीजल का रेट 61 रुपए से 98.50 रुपए हो गया। भाजपा सरकार ने पंजाब और देश के लोगों की लूट की है।

पड़ोसी राज्यों और राजधानी में घटे दाम

पहले 30-30 रुपए रेट बढ़ा दिए और अब 5 या 10 रुपए घटाकर वाहवाही लूटने की कोशिश कर रहे हैं । केंद्र सरकार के एक्साइज घटाने और पड़ोसी राज्यों के वैट कम करने के बाद पंजाब सरकार भी दबाव में है। पंजाब में अगले वर्ष चुनाव हैं। ऐसे में राहत न देना कांग्रेस के गले की फांस बन सकता था। सीएम चन्नी ने कहा कि विपक्षी पार्टियों को पता था कि पंजाब में पेट्रोल-डीजल के रेट घट सकते हैं। इसलिए अकाली दल ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन किया।

केंद्र के फैसले के बाद पंजाब पड़ोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश और हरियाणा ने वैट घटा दिया। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में 12 से 17 रुपए की कमी आ गई। वहीं, राजधानी चंडीगढ़ ने भी 7 रुपए टैक्स घटा दिया। इसके बाद पंजाब सरकार पर भी चुनावी वर्ष में रेट घटाने का दबाव था।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की प्रेस कांफ्रेंस LIVE देखने के लिए नीचे क्लिक करें

https://fb.watch/97kek2fja7/















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *