पंजाब में आज से शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलेगा पैट्रोल-डीजल, अभी भरवा लें तेल, आज से हड़ताल शुरू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब में आज से शाम 7 बजे के बाद नहीं मिलेगा पैट्रोल-डीजल, अभी भरवा लें तेल, आज से हड़ताल शुरू

चंडीगढ़। अगर आपके पास वाहन है तो ईंधन की व्यवस्था दिन में ही कर लें, क्योंकि पंजाब में शाम सात बजे के बाद आपको पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा। वजह है पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की हड़ताल। यह हड़ताल आज यानि रविवार से शुरू हो जाएगी। पंजाब भर में पेट्रोल और डीजल सुबह पांच से शाम सात बजे तक ही मिलेगा। इसके बाद चाहे कितनी इमरजेंसी क्यों न हो, किसी को तेल नहीं मिलेगा। एसोसिएशन की हड़ताल 21 नवंबर तक जारी रहेगी।

22 नवंबर को दिनभर पंजाब के सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। सरकार ने फिर भी पेट्रोल मालिकों की मांगों को नहीं माना तो पंप मालिक 22 नवंबर के बाद अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। पंजाब के पेट्रोल पंप मालिक बीते लंबे समय से केंद्र और पंजाब सरकार से तेल की कीमतों को कम करने की मांग कर रहे थे। दूसरी सबसे बड़ी मांग थी कि उनका कमीशन बढ़ाया जाए। तेल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं लेकिन उनका कमीशन सरकार नहीं बढ़ा रही।

सात नवंबर से आंशिक हड़ताल शुरू हो गई

इन दो मुद्दों को लेकर 24 अक्तूबर को लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसोसिएशन ने आंशिक हड़ताल का एलान कर दिया था। इस घोषणा के बावजूद एसोसिएशन के साथ सरकार ने कोई बातचीत नहीं की है। सात नवंबर से आंशिक हड़ताल शुरू हो गई है। केंद्र सरकार ने दिवाली से पेट्रोल पर पांच रुपये और डीजल पर 10 रुपये कम कर दिए हैं। पंजाब सरकार ने अब तक वैट कम नहीं किया है। इससे पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों को ज्यादा नुकसान झेलना पड़ा रहा है।

हिमाचल, चंडीगढ़ में पंजाब के मुकाबले 10 रुपये तेल के दाम कम होने की वजह से ट्रांसपोर्टर और आम लोग चंडीगढ़ का रुख कर रहे हैं। इसकी वजह से पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों की करीब 25 फीसदी सेल गिर चुकी है, जबकि सीमा से सटे पेट्रोल पंपों पर सन्नाटा पसरा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *