सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

Daily Samvad
2 Min Read

accident

विजय बहादुर तिवारी
डेली संवाद, गोण्डा
सेना में भर्ती होकर देश सेवा के लिए तैयारी कर रहे युवक को ट्रक ने कुचल डाला। युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा है, वहीं सेना में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं को झटका लगा है।

सड़क पर काल बन कर दौड़ रहे ट्रक अब युवाओं के सपनों को भी कुचलने लगे। स्थानीय लोगों ने ट्रकों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। एआरटीओ बबिता वर्मा ने जांच अभियान तेज करने का दावा किया है।

रोहित यादव सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था

परसपुर थाना क्षेत्र के डलईपुरवा के लल्लू यादव का 17 वर्षीय बेटा रोहित यादव सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। सोमवार की सुबह पांच बजे परसपुर से करनैलगंज हाइवे पर वह रोज की तरह दौड़ लगा रहा था। उसे क्या पता था कि आज वह काल के गाल में समा जाएगा।

दौड़ लगाते समय ही पीछे से आ रही ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गई। सुबह सुबह की घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया। युवक काफी देर तक दर्द से तडपता रहा। लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर लेकर आए लेकिन युवक अपने जिंदगी की जंग हार चुका था। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *