विजय चौपाल के साथ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भरी हुंकार, कहा- विकास किया है और विकास करेंगे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 267 शब्द|📅 08 Nov 2021

विजय चौपाल के साथ पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने भरी हुंकार, कहा- विकास किया है और विकास करेंगे

विजय बहादुर तिवारी
डेली संवाद, गोण्डा
समाजवादी पार्टी के विजय चौपाल से चुनावी माहौल बन रहा है। वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र करनैलगंज में चलाए जा रहे विजय चौपाल कार्यक्रम से सपाई उत्साहित हैं।

न्याय पंचायत वार कार्यकर्ताओं की छठी बैठक सोमवार को न्याय पंचायत त्योरासी की ग्राम पंचायत सेमरी में स्थित जूनियर हाई स्कूल के पास आयोजित हुई। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि उन्होंने करनैलगंज के विकास से कभी समझौता नहीं किया और हमेशा विकास को आगे बढ़ाया। वह धर्म और जाति की राजनीति से ऊपर उठ कर विकास के लिए राजनीति करते हैं।

उन्होंने अपने दो कार्यकाल में कराए विकास कार्य को गिनाया और आगे की रणनीति भी बताई। कहा कि जहांगिरवा व सरयू क्रासिंग पर ओवरब्रिज के साथ ही तीन पुलों का निर्माण उनके एजेंडे में है। करनैलगंज में चौड़ी सड़कों का जाल बिछेगा और रोजगार के लिए उद्योग की स्थापना इस बार प्राथमिकता में हैं।

भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर जमकर विरोध जताया

कार्यक्रम की अध्यक्षता सत्य नारायन पाण्डेय व संचालन हेमन्त सिंह ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री सिंह ने सपा कार्यकाल के दौरान कराये गये विकास कार्यों को गिनाया तथा मौजूदा सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई जैसे मुद्दों पर जमकर विरोध जताया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव में विजय हांसिल करने के लिए रणनीति भी तैयार किया।

कार्यक्रम में पप्पू मड़हा, देवशरण तिवारी, रामचंदर गोस्वामी, सउद खां, जुबेर खां, गणेश पाण्डेय, रामपाल सिंह, विमल यादव, जमुना सिंह, पारस नाथ गोस्वामी, राम निहोर गोस्वामी, आजाद सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *