गर्लफ्रैंड के साथ होटल में मस्ती कर रहे थे इंस्पैक्टर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पत्नी, इंस्पैक्टर पति को चप्पलों से पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 262 शब्द|📅 09 Nov 2021

गर्लफ्रैंड के साथ होटल में मस्ती कर रहे थे इंस्पैक्टर, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पत्नी, इंस्पैक्टर पति को चप्पलों से पीटा

कानपुर। कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात इंस्पेक्टर अरुण कुमार को उनकी कथित पत्नी ने रात एक होटल में महिला मित्र के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों को जमकर पीटा। होटल के कमरे से लेकर सड़क तक हंगामा चला। पुलिस कमिश्नर ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी है। इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतें और भी मिली हैं। इंस्पेक्टर अरुण कुमार ग्वालटोली थाने में अतिरिक्त इंस्पेक्टर पद पर थे।

रविवार रात ग्वालटोली क्षेत्र के एक होटल में ठहरे थे। उनके साथ हरदोई निवासी उनकी महिला मित्र भी थी। इस बात की जानकारी सरकारी आवास पर रहने वाली कथित पत्नी को हुई। देर रात वह होटल पहुंची और अरुण कुमार को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच

शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ विभागीय जांच उनको दी गई है। पुलिस अफसरों ने बताया कि इंस्पेक्टर के खिलाफ इस तरह की कई शिकायतों की बात सामने आई है। सभी शिकायतों को जांच में शामिल किया जाएगा।

दुष्कर्म का दर्ज हो चुका है मुकदमा

इंस्पेक्टर अरुण के खिलाफ करीब पांच साल पहले एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा केस दर्ज कराया था। बाद में समझौता हो गया था। उसी महिला के साथ वे अपने सरकारी आवास में रहते हैं। दावा करते हैं उससे शादी की है। अरुण मूलरूप से फिरोजाबाद के सिरसागंज के रहने वाले हैं।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *