INCOME TAX विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार की 2 करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 305 शब्द|📅 10 Nov 2021

INCOME TAX विभाग की बड़ी कार्रवाई, पूर्व डिप्टी रजिस्ट्रार की 2 करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त

पटना. आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति यूनिट में पटना सिटी की तत्कालीन डिप्टी रजिस्ट्रार प्रीति सुमन की दो करोड़ से ज्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त कर ली है. इस संपत्ति का बाजार मूल्य इससे कहीं ज्यादा है. वर्तमान में प्रीति सुमन शेखपुरा जिले में ड्यूटी रजिस्टार है, उनकी खरीदी गई सभी बेनामी संपत्ति को जब्त करने के बाद नियमानुसार यह मामला वर्तमान में नई दिल्ली स्थित आयकर विभाग की एजुकेटिंग और थोड़ी थी ऐसे मामलों में पारित आदेश की सत्यता जांचने के लिए गठित एक तरह के विशेष न्यायालय में चली गई है.

यहां से आदेश पारित होने के बाद इनकी सभी बेनामी संपत्ति को अंतिम रूप से जब्त कर लिया जाएगा. जांच में यह बात सामने आई कि पटना सिटी स्थित निबंधन कार्यालय में अपनी पदस्थापना के दौरान 2012-13, 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में इसी इलाके में कई संपत्ति खरीदी है. प्रीति सुमन ने अपनी मां बहन भाई समेत कुछ अन्य परिजनों के नाम पर संपत्ति रजिस्ट्री करवाई है, जबकि यह सभी परिजन किसी तरह का कोई काम नहीं करते हैं.

यह सभी संपत्ति उन्होंने कैश देकर खरीदी है और इसे कहीं भी अपनी घोषित आय में नहीं दिखाया है. इन्हीं तथ्यों के आधार पर इनकी यह सभी संपत्ति बेनामी मानते हुए जब्त की गई है, जबकि संपत्ति में एक रेस्टोरेंट आधा दर्जन के आसपास दुकान और मकान शामिल है. बिहार में इस तरह के करीब 55 मामले ऐसे हैं, जिनकी जांच आयकर विभाग बेनामी संपत्ति के तहत कर रहा है.

इसमें कुछ सरकारी लोक सेवकों के अलावा व्यवसाई और अन्य निजी लोग शामिल है. आयकर के रडार पर यह सभी लोग हैं. आने वाले दिनों में इनमें कई लोग पर कार्रवाई हो सकती हैं.

CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर रूबी ने निकाली भड़ास

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *