आप को बड़ा झटका, पंजाब की MLA रूपिंदर काैर रूबी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 10 Nov 2021

आप को बड़ा झटका, पंजाब की MLA रूपिंदर काैर रूबी ने पार्टी से दिया इस्तीफा, जाने वजह

बठिंडा। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है।

बताया जाताा है कि वह आज शाम कांग्रेस में शामिल होंगी। रुपिंदर कौर रूबी अब कांग्रेस का हाथ थामने जा रही हैं। बुधवार को शाम चार बजे चंडीगढ़ में कांग्रेसी लीडरशिप द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी। इसमें रूबी कांग्रेस में शामिल हो सकती हैं।रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं।

सांसद भगवंत मान को अनदेखा कर रही आप

अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं। रूबी ने कहा कि पार्टी सांसद भगवंत मान को अनदेखा कर रही है, इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दे दिया है।

उन्‍होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी के कुछ और विधायक भी इस्तीफा देने को तैयार हैं। उन्‍होंंने आम आदमी पार्टी के केंंद्रीय नेतृत्‍व पर भी आरोप लगाया। रूपिंदर कौर रूबी ने कहा कि आप का केंंद्रीय नेतृत्व न तो विधायकों की सुन रहा है और न ही सांसद की। यह स्थिति सही नहीं है।

भुच्चो से चुनाव लड़ने की इच्छुक

आप विधायक रूबी के शिरोमणि अकाली दल में जाने की भी चर्चा थी। कुछ समय पहले यह बात भी सामने आई थी कि रूबी की शिरोमणि अकाली दल के नेताओं के साथ बैठक भी हो चुकी है, लेकिन रूबी ने इसे अफवाह बताया था।

सूत्रों के अनुसार विधायक रूबी ने बठिंडा देहाती के बजाए भुच्चो हलके से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी लेकिन आप नेतृत्व ने विधायकों के हल्के बदलने से मना कर दिया है। रूबी के इस्तीफे के पीछे एक कारण यह भी माना जा रहा है।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *