डेली संवाद, जालंधर
जालंधर केंद्रीय से विधायक श्री रजिन्दर बेरी और नगर सुधार ट्रस्ट, जालंधर के चेयरमैन श्री दलजीत सिंह आहलूवालिया ने सूर्या इनकलेव, जालंधर में 188.13 लाख रुपए की लागत से सिवरेज लाईन डालने के कार्य का उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्री बैरी और नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन स. आहलूवालीया की तरफ से स्थानिय क्षेत्रों के लोगों की तरफ से लम्बे समय से की जा रही माँग को पूरा करते सूर्या इनकलेव में सिवरेज लाईन के कामों की शुरुआत की गई।
6 महीने में काम पूरा होगा
विधायक बेरी ने कहा कि सिवरेज बोर्ड की तरफ से यहाँ 42 इंच साईज़ की 750 मीटर लम्बी सिवरेज लाईन डाली जानी है, जिस पर करीब 188.13 लाख रुपए लागत आयेगी। उन्होंने बताया कि यह काम 6 महीनो के भीतर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि कहा कि सिवरेज लाईन पड़ने से इलाको के लोगों को सिवरेज ओवरफलो की समस्या से निजात मिलेगी।
बेरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली मौजूदा पंजाब सरकार राज्य के हर वर्ग की भलाई के लिए वचनबद्ध है और गरीब और कमज़ोर वर्ग के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए सहृदय यत्न कर रही है।
अब सीवरेज समस्या होगी खत्म
इस अवसर पर नगर सुधार ट्रस्ट, जालंधर के चेयरमैन श्री दलजीत सिंह आहलूवालीया ने कहा कि ट्रस्ट की विकास स्कीम गुरू गोबिन्द सिंह एवेन्यू, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू और सूर्या इनकलेव के निवासी करीब दो -तीन साल से सिवरेज की लाईन ख़राब होने के कारण सिवरेज ओवरफलो /सिवरेज जाम की समस्या से जूझ रहे थे, जिस के हल के लिए सिवरेज बोर्ड की तरफ से आज सिवरेज लाईन ट्रस्ट की स्कीमों से डालने का कार्य आरंभ किया गया है, जिससे स्थानिय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।