विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने AAP छोड़ कांग्रेस का थामा हाथ, CM केजरीवाल पर निकाली जमकर भड़ास

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, चंडीगढ़
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने वाली विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने चंडीगढ़ में आज शाम कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। रूबी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन किया। इस मौके पर उन्होंने आम आदमी पार्टी पर जमकर हल्ला बोला।

पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में विद्रोह शुरू हो गया है। मंगलवार रात आम आदमी पार्टी की बठिंडा देहाती से विधायक रुपिंदर कौर रूबी ने पार्टी से इस्‍तीफा दे दिया। उन्‍होंने ट्वीट कर आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को पार्टी की प्राथमिक सदस्‍यता से अपना इस्‍तीफा भेजा। ट्वीट में उन्‍हाेंने आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान को भी टैग किया है।

रुपिंदर कौर रूबी अब कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। रूबी आप के भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित न किए जाने से नाराज चल रही थीं। अरविंद केजरीवाल के मानसा और बठिंडा दौरे के दौरान भी रूबी उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं हुईं।

आप MLA रूबी कांग्रेस में। CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर निकाला भड़ास

https://www.youtube.com/watch?v=i0-YAu98UbQ

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *