‘यूनिक कार्ड’ से अब ट्रांसजेंडरों की होगी खुद की पहचान, सरकारी योजनाओं का मिलेगा लाभ

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 354 शब्द|📅 10 Nov 2021

 

yogi adityanath gorakhpur

डेली संवाद, वाराणसी
सालों से उपेक्षित किन्नर समाज को अब अपनी पहचान मिलेगी। सरकार अब किन्नरों के लिए यूनिक आई कार्ड बना रही है। जिससे किन्नरों को भी समाज में पहचान मिल सके और वो सरकार की सभी योजनाओं का लाभ उठा सकें। किन्नर समाज सरकार की इस पहल से बेहद खुश है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं विभाग ने समाज में रहने वाले उभयलिंगी (किन्नर) व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रमाण पत्र जारी करने एवं उन्हें पहचान पत्र प्रदान करने के लिए एक पोर्टल बनाया है। जहां से आईडी कार्ड बनाया जा सकता है।

मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार का प्रयास जारी

किन्नर समाज को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार का प्रयास जारी है। किन्नर समाज को मुख्य धारा से जुड़ने के लिए सरकार कई योजनाएं बना रही है। जिसमे सबसे प्रंमुख है उनकी पहचान और अधिकार दिलाना। सरकार किन्नरों के लिए यूनिक पहचान पत्र जारी करेगी।

इसके लिए सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय एवं विभाग ने पोर्टल जारी किया है। जहां अपेक्षित सूचनाओं को भरने के बाद किन्नर अपना यूनिक आई कार्ड स्वयं डाउनलोड कर पाएंगे। योगी सरकार कुछ समय पहले ही किन्नरों की सहूलियत के लिए ट्रांसजेंडर टॉयलेट बनवाई थी।

आई कार्ड से उनके जीवन में काफी आसानी आ जाएगी

जिला समाज कल्याण अधिकारी मीना श्रीवास्तव ने बताया कि किन्नरों को उनका अधिकार दिलाने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार गंभीर है। किन्नरों को समाज का हिस्सा बनने व पहचान पाने के लिए काफी मशक्क़त करना पड़ता है। लेकिन सरकार ने पोर्टल के माध्यम से अब इनकी पहचान दे दी है। उभयलिंगी व्यक्तियों को समाज का हिस्सा बनाने व उनका पहचान पत्र जारी करने के लिए सरकार ने राष्ट्रीय पोर्टल (transgender.dosje.gov.in/admin) तैयार किया है।

किन्नर सलमान बताते है कि इस यूनिक आई कार्ड से उनके जीवन में काफी आसानी आ जाएगी। सरकारी की योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर उनको मिलने लगेगा। इसके साथ ही हम किन्नरों को खुद की एक आधिकारिक पहचान भी मिलेगी।

CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर रूबी ने निकाली भड़ास

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *