पंजाब के किसान का कुंडली बॉर्डर पर लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read

suicide

नई दिल्ली। कुंडली बॉर्डर पर पंजाब का एक किसान फंदे से लटका मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक किसान पंजाब के फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला था। उसका शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था।

कुंडली बॉर्डर पर सुशांत सिटी के पास एक किसान का शव नीम के पेड़ पर फंदे पर लटका मिला है। मृतक किसान भारतीय किसान यूनियन एवं संयुक्त किसान मोर्चा के प्रमुख नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल के संगठन का सदस्य था। वह अपने गांव की ट्रॉली में अकेला ही रह रहा था।

नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में भिजवा दिया है। गुरप्रीत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह (45) निवासी गांव रुड़की, जिला फतेहगढ़ साहिब, पंजाब यहां किसान आंदोलन में शामिल था।

वह अंसल सुशांत सिटी के पास ट्रॉली में अकेला ही रह था। बुधवार सुबह उसे पास के ही नीम के पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया। साथी किसानों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। कुंडली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *