जालंधर में लतीफपुरा के अवैध कब्जेदारों पर कभी भी चल सकती है डिच, पुलिस-प्रशासन तैयार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 240 शब्द|📅 12 Nov 2021

जालंधर में लतीफपुरा के अवैध कब्जेदारों पर कभी भी चल सकती है डिच, पुलिस-प्रशासन तैयार

डेली संवाद, जालंधर
जालंधर के लतीफपुरा की करोड़ों रुपए की जमीन पर हुए कब्जे को छुड़ाने के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट, पुलिस और जिला प्रशासन तैयार है। इसके लिए पुलिस और प्रशासन के साथ इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों की मीटिंग हुई है। माना जा रहा है कि लतीफुरा की सरकारी जमीन कब्जेदारों से मुक्त करवाने के लिए कभी भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लतीफपुरा और धोबी घाट में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की अरबों रुपए की जमीन कब्जा धारियों के कब्जे में है और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चाहता है कि इसे जल्द से जल्द खाली करवाया जाए। लतीफपुरा की जमीन के लिए तो सुप्रीम कोर्ट से भी ऑर्डर मिल चुके हैं और कब्जा छुड़ाने के लिए दिए गए 2 साल के समय में से कुछ दिन ही बाकी बचे हैं।

दो दिनों से कब्जों का मुआयना

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की एक टीम पिछले दो दिनों से कब्जों का मुआयना कर रही है। इन कब्जों को छुपाने के लिए पुलिस कमिश्नर बड़ी गिनती में पुलिस बल उपलब्ध करवाने के लिए तैयार हैं। इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की टीम कभी भी बड़ा एक्शन ले सकती है।

आपको बता दें कि इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की करीब 80 करोड़ की सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसे खाली करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है।

शादीशुदा युवक की Love Story। मण्डप में पत्नी का हंगामा

https://youtu.be/Cm85DQGTzUE

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *