अकाली दल की मुख्य सलाहकार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुखबीर बादल पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 505 शब्द|📅 13 Nov 2021

अकाली दल की मुख्य सलाहकार ने पार्टी से दिया इस्तीफा, सुखबीर बादल पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

चंडीगढ़। पंजाब से बड़ी खबर है। शिरोमणि अकाली दल की मुख्य सलाहकार रजिंदर कौर मीमसा ने शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। मीमसा ने अपने फेसबुक पेज पर इस्तीफा शेयर करते हुए कहा कि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल डेरा सच्चा सौदा से जुड़े हर्ष धूरी और डेरे की मैनेजमेंट कमेटी के मेंबर जगजीत सिंह से मिलते रहे हैं।

गौरतलब है कि हर्ष धूरी पंजाब में वर्ष 2015 में हुई बेअदबी की घटनाओं की साजिश रचने का आरोपी हैं और अदालत उसे भगौड़ा करार दे चुकी है। ऐसे में मीमसा के आरोपों के बाद पंजाब की सियासत में उबाल लाना तय है। उधर अकाली दल ने शुक्रवार को ही प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात का अंदेशा जता दिया था कि रजिंदर कौर मीमसा पार्टी प्रधान पर ऐसे आरोप लगा सकती हैं।

रजिंदर कौर मीमसा ने वीडियो जारी किया

रजिंदर कौर मीमसा ने शनिवार को एक वीडियो जारी कर कहा कि सुखबीर बादल वर्ष 2017 में हुए पंजाब विधानसभा के चुनाव से पहले और बाद में हर्ष धूरी व जगजीत सिंह से मिलते रहे। वीडियो में मीमसा ने कहा कि वह उस पार्टी का हिस्सा नहीं रह सकतीं, जिसके अध्यक्ष बेअदबी के आरोपियों से मिलते रहे हों। सुखबीर बादल को स्पष्ट करना चाहिए कि वह आखिर हर्ष धूरी और जगजीत सिंह जैसे भगौड़े लोगों से क्यों मिले?

दिल्ली में कोठी पर मिले सुखबीर

मीमसा के अनुसार, वह दिसंबर-2016 में नई दिल्ली में 12 सफदरजंग रोड स्थित सुखबीर बादल की रिहायश पर उनसे मिलने गईं। डेरा सच्चा सौदा से जुड़ा हर्ष बंसल उर्फ हर्ष धूरी और जगजीत सिंह पहले से वहां मौजूद थे। चूंकि हर्ष धूरी उनके एरिया से ही है इसलिए उसने उनसे भी बात की।

मीमसा ने कहा, ‘वर्ष 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आने से पहले और बाद में मैं 9 से 10 बार सुखबीर की रिहायश पर उनसे मिलीं और इनमें से दो बार डेराप्रेमी हर्ष धूरी व जगजीत सिंह मुझे वहां मिले। मैंने सुखबीर और इन दोनों को गंभीर बातें करते हुए सुना। एक बार तो सुखबीर ने दोनों को जाने से पहले यह भी कहा कि यार, फोन फान कर लिया करो। मुझे भी मरवाओगे। एक बार उसने दोनों को सुखबीर से यह कहते सुना कि अब तो आपकी सरकार बन गई है। हमारा भी कुछ करो। इस पर सुखबीर ने दोनों से कहा कि आपका इंतजाम कर दिया है। फोन आ जाएगा।’

बेअदबी की घटनाओं में भगौड़ा है हर्ष धूरी

पंजाब के फरीदकोट जिले के बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव के गुरुद्वारा साहिब से 1 जून 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पावन स्वरूप चोरी हुआ। 24 सितंबर 2015 को इसी गुरुद्वारे के बाहर पोस्टर लगाकर बेअदबी करने की चेतावनी दी गई।

12 अक्टूबर 2015 को फरीदकोट जिले के ही बरगाड़ी गांव में गुरुद्वारे के सामने गली में पावन स्वरूप के अंग बिखरे हुए मिले। इससे नाराज सिख संगठनों और संगत ने फरीदकोट जिले के कोटकपूरा कस्बे और बहबलकलां गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

Shiromani Akali Dal की मुख्य सलाहकार का इस्तीफा। Sukhbir Badal पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

https://www.youtube.com/watch?v=w1_ti3bU-Ws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *