पंजाब: एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका लड़ेंगी चुनाव, इस पार्टी के साथ जुड़ेंगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 229 शब्द|📅 14 Nov 2021

पंजाब: एक्टर सोनू सूद की बहन मालविका लड़ेंगी चुनाव, इस पार्टी के साथ जुड़ेंगी

चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा (Punjab Assembly Elections 2022) के चुनाव होने हैं. इस बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और कोरोना काल में लोगों की मदद करने वाले सोनू सूद को लेकर बड़ी खबर आई है.

सोनू सूद ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है. हालांकि उनकी बहन मालविका सूद सच्चर (Malvika Sood Schchar) चुनाव लड़ेगी. मालविका किस पार्टी और किस सीट से चुनाव लड़ेगी, अभी इसका एलान होना बाकी है.

कैप्टन की पार्टी से लड़ सकती हैं चुनाव

मालविका के चुनाव लड़ने के फैसले के साथ ही अब कयासों का दौर शुरू हो गया है. कुछ दिनों पहले मालविका की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ भी एक तस्वीर वायरल हुई थी. इस तस्वीर में मालविका के साथ उनके अभिनेता भाई सोनू सूद भी थे. हाल ही में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ का एलान किया था.

कोरोना काल में सोनू सूद एक्टिव

बता दें कि मालविका ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान भाई सोनू सूद के साथ मिलकर जन सेवा का काम किया था. इसी साल जून में उन्होंने राजनीति में आने के संकेत दिए थे. मालविका ने कहा था कि मुझे सियासत में आने से कोई परहेज नहीं है, लेकिन अभी मुझे जनसेवा का विस्‍तार करना है. वह अभी भी सोनू सूद के साथ पीडि़तों की मदद करने में जुटी हुई हैं.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *