ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर राजा वडिंग पहुंचे जालंधर, सड़कों पर लोगों को बांटे पर्चे, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 211 शब्द|📅 14 Nov 2021

ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर राजा वडिंग पहुंचे जालंधर, सड़कों पर लोगों को बांटे पर्चे, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
सूबे के ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग आज सुबह जालंधर पहुंचे। इस दौरान राजा वडिंग ने जालंधर के संविधान चौक (बीएमसी चौक) पर नियम तोड़ घूम रहे बाइक और स्कूटी सवारों को हेलमेट पहना कर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरुक किया। हालांकि इस दौरान मंत्री ने निजी बसों पर कोई कार्यवाही नहीं की।

जालंधर आए परिवहन मंत्री राजा वड़िंग से उम्मीद की जा रही थी कि वे अवैध और नियम तोड़कर चलने वाली निजी बसों के खिलाफ भी कार्रवाई करेंगे। पिछले दिनों ही उन्होंने राजपुरा में बादल परिवार की आर्बिट बसों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वे इससे पहले भी कई जिलों में बिना परमिट या नियम तोड़कर चल रहीं अवैध बसों को इंपाउंड कर चुके हैं।

इधर, राजा वड़िंग ने वाहनों में रिफ्लेक्ट भी लगाए। हालांकि इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भी भीड़ जुट गई। युवा सेल्फी लेने में आगे रहे। परिवहन मंत्री महानगर में बीते लगभग 1 घंटे से हैं लेकिन फिलहाल कोई भी विधायक उनसे मिलने नहीं पहुंचा है। हालांकि कार्यक्रम शुरू होने से पहले विधायक बाबा हैनरी जरूर गुजरे थे। कुछ देर पहले ही कांग्रेस देहाती के अध्यक्ष सुखा लाली पहुंचे हैं।

Shiromani Akali Dal की मुख्य सलाहकार का इस्तीफा। Sukhbir Badal पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/w1_ti3bU-Ws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *