WhatsApp लेकर आया ये नया अपडेट, जल्द जुड़ेंगे 8 नए फीचर्स, इस्तेमाल करना हो जाएगा और आसान, पढ़ें रोचक जानकारी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 705 शब्द|📅 14 Nov 2021

whatsApp

WhatsApp New Features : आने वाले कुछ दिनों में वॉट्सऐप (WhatsApp) का यूज और दिलचस्प हो जाएगा. जल्द ही वॉट्सऐप Andoroid और iOS यूजर्स के लिए नया अपडेट जारी करेगी. इस अपडेट वर्जन में आपको कई ऐसे फीचर्स मिलेंगे जो इसके इस्तेमाल को और आरामदायक और सिक्योर बना देंगे.

वॉट्सऐप के फीचर्स पर नजर रखने वाले WABetaInfo के मुताबिक कंपनी कई नए फीचर्स पर कापी दिनों से टेस्टिंग कर रही है. इनमें से 2-3 की शुरुआत कुछ यूजर्स से की गई है. हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही 8 नए फीचर्स के बारे में जो आने वाले दिनों में आपको वॉट्सऐप पर मिलेंगे.

1. माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट…

वॉट्सऐप के फीचर को ट्रैक करने वाले WABetaInfo के मुताबिक, एंड्रॉयड betav2.21.23.14 वर्जन में यूजर्स को माई कॉन्टैक्ट्स एक्सेप्ट का ऑप्शन मिलेगा. इसमें आपके लास्ट सीन, स्टेटस, प्रोफाइल फोटो और अबाउट जैसी डिटेल को कौन देख सकता है. आप इसे चुन सकते हैं. अभी तक लास्ट सीन सेटिंग में इसके लिए 3 ही ऑप्शन थे.

पहला था Everyone, दूसरा था My Contacts और तीसरा था Nobody. पर अब आपको इसमें My Contacts Except का भी विकल्प मिलेगा. इसके जरिए आप अपने फोन में मौजूद उन कॉन्टैक्ट्स का चयन कर सकते हैं, जिन्हें आप अपनी जानकारी दिखाना नहीं चाहते हैं. इस लिस्ट से बाहर के लोग आपकी जानकारी पहले की तरह ही देख सकेंगे. यही नहीं अगर आप किसी कॉन्टैक्ट के लिए अपने लास्ट सीन को भी डिसेबल कर देंगे तो वह शख्स आपके लास्ट सीन को नहीं देख पाएगा.

2. कम्युनिटी फीचर

यह फीचर ग्रुप एडमिन को ज्यादा पावर देगा. इसमें ग्रुप के अंदर भी ग्रुप बनाने की सुविधा मिलेगी. इस नए फीचर में ग्रुप के एडमिन कम्युनिटी इन्वाइट लिंक के जरिए नए यूजर्स को आमंत्रित कर सकेंगे. इसके अलावा वह दूसरे मेंबर्स को मैसेज भी भेज सकते हैं. सब ग्रुप में होने वाले चैट भी एंड-टु-एंड एन्क्रिप्टेड होंगे.

3. डिसअपीयरिंग मैसेज ऑप्शन में सुधार

रिपोर्ट के अनुसार, वॉट्सऐप इस फीचर में भी बदलाव कर रही है. पहले इसमें किसी मैसेज के 7 दिन बाद गायब होने का ऑप्शन था लेकिन अब इसमें 24 घंटे, 7 दिन और 90 दिन का ऑप्शन मिलेगा. आपके द्वारा तय किए गए समय के बाद वह मैसेज अपने आप डिसअपीयर हो जाएगा.

4. बिना इंटरनेट कई डिवाइस पर यूज

वॉट्सऐप अभी अपने यूजर्स को Multi-device Beta प्रोग्राम के तहत इस फीचर का अर्ली एक्सेस दे रहा है. इसमें आप वॉट्सऐप वेब के तहत अपने अकाउंट को फोन में इंटरनेट न होने पर भी कंप्यूटर व लैपटॉप पर एक्सेस कर पाएंगे. आप 4 डिवाइस पर ही लॉगिन कर पाएंगे.

कंपनी का दावा है कि इस फीचर में भी एंड टु एंड एनक्रिप्शन की सुविधा दी गई है. यानी आपकी चैट, मीडिया और कॉल की गोपनीय बनी रहेगी. हालांकि अगर मेन डिवाइस 14 दिन से अधिक समय तक डिसकनेक्ट रहा तो लिंक्ड डिवाइस से आपका वॉट्सऐप वेब अकाउंट अपने आप लॉग आउट हो जाएगा.

5. मैसेज पर रिएक्ट करने का विकल्प

वॉट्सऐप इस फीचर पर भी कई दिनों से काम कर रही है. इसके तहत आपको फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ही किसी भी मैसेज पर रिएक्ट करने का विकल्प मिलेगा. इसके लिए आपको उस मैसेज को कुछ देर तक होल्ड करना होगा. इसके बाद रिएक्शन के लिए अलग-अलग ऑप्शन दिखेंगे.

6. वॉयस मैसेज को भेजने से पहले सुन सकेंगे

इस फीचर के तहत आप किसी वॉयस मैसेज को भेजने से पहले उसे सुन सकेंगे. इसमें स्टॉप बटन को भी जोड़ा जा रहा है. अब आप वॉयस मैसेज को सुन सकेंगे और अगर मैसेज सही नहीं लगा तो उसे भेजने के की जगह डिलीट कर सकेंगे.

7. कॉन्टैक्ट कार्ड को नया डिजाइन

नए अपडेट में कॉन्टैक्ट कार्ड को नया डिजाइन मिलेगा. कॉन्टैक्ट कार्ड वो है जब वॉट्सऐप पर किसी कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल पर क्लिक करने के पास जो टैब खुलता है उसे ही कॉन्टैक्ट डिजाइन कार्ड डिजाइन कहते हैं.

8. इमोजी खुला या नहीं, मिल जाएगी जानकारी

अभी आप चैटिंग के दौरान अगर किसी को इमोजी भेजते हैं तो वह खुला या नहीं इसका पता नहीं चल पाता. पर अब वॉट्सऐप एक नया फीचर्स जोड़ रहा है, इसके तहत उस इमोजी के डाउनलोड न होने पर आपको मैसेज मिल जाएगा कि वह इमोजी नहीं खुल सकता या आप वॉट्सऐप के जिस वर्जन को यूज कर रहे हैं वो इसे सपोर्ट नहीं करता है.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *