पंजाब में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा, किस सीट से नवजोत सिद्धू लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें सिद्धू का बड़ा ऐलान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 319 शब्द|📅 14 Nov 2021

पंजाब में कौन होगा मुख्यमंत्री का चेहरा, किस सीट से नवजोत सिद्धू लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें सिद्धू का बड़ा ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ कर दिया है कि वह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में अमृतसर सीट से ही चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले कुछ अटकलें थीं कि सिद्धू पटियाला से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सिद्धू मूल रूप से पटियाला से ही हैं। वहीं, सिद्धू ने यह भी ऐलान किया कि पार्टी चीफ सोनिया गांधी को भेजे 13 सूत्रीय एजेंडा पर अब चन्नी सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है।

ट्रिब्यून इंडिया को दिए इंटरव्यू में हालांकि जब सिद्धू से 2022 विधानसभा चुनाव में सीएम चेहरे को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे टाल दिया। सिद्धू से पूछा गया कि क्या आगामी पंजाब चुनाव में वह सीएम पद का चेहरा हो सकते हैं। इस पर सिद्धू ने जवाब दिया कि यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। इसके बाद सिद्धू बोले कि वह अपनी जबान के पक्के हैं और सिर्फ अमृतसर से ही चुनाव लड़ेंगे।

राज्यसभा की सीट तक लेने से इनकार कर दिया

सिद्धू ने कहा, ‘मैंने तब भी अपना चुनावी क्षेत्र नहीं बदला था जब अरुण जेटली को साल 2014 के चुनाव में अमृतसर से टिकट दी गई थी। मैंने राज्यसभा की सीट तक लेने से इनकार कर दिया था।’ बता दें कि कांग्रेस से पहले सिद्धू बीजेपी में थे और साल 2004 से अमृतसर सीट से सांसद रहे थे। सिद्धू ने साल 2017 में कांग्रेस जॉइन की थी और चुनाव में वह अमृसर ईस्ट सीट से जीतकर विधायक बने थे। इस सीट पर सिद्धू से पहले उनकी पत्नी नवजोत कौर विधायक थीं।

बीते महीने ही नवजोत सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधई को चिट्ठी लिखकर पंजाब सरकार को 13 मुद्दों पर काम करने के लिए निर्देश दिए जाने को कहा था। बता दें कि सिद्धू को कांग्रेस ने इसी साल जुलाई में पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष बनाया था और उन्होंने सितंबर में इस पद से इस्तीफा देकर सबको हैरान कर दिया था। हालांकि, बाद में सिद्धू ने यह इस्तीफा वापस ले लिया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *