चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के एक फैसले से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को 50 करोड़ रुपए की बचत, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 299 शब्द|📅 15 Nov 2021

चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के एक फैसले से जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट को 50 करोड़ रुपए की बचत, पढ़ें

डेली संवाद, जालंधर
इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया के एक बड़े फैसले से आज ट्रस्ट को करीब 50 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। यही नहीं, आहलूवालिया की मेहनत से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कर्जे से भी बाहर निकलने जा रहा है। करीब 150 करोड़ रुपए का कर्जा अगले 6 महीने में खत्म हो जाएगा। इसके लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और बैंकों के बीच आज वन टाइम सैटलमेंट पर फैसला हुआ है।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया उनके प्रभार संभालने से पहले इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कर्जे में डूबा था। पिछले कई सालों से इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लगातार घाटे में चल रहा था। करीब 150 करोड़ रुपए बैंकों की देनदारी थी। इस पर लगातार ब्याज बन रहा था। आज सभी बैंकों के मैनेजरों के साथ मीटिंंग कर वन टाइम सैटलमेंट पर बात हुई। जिस पर सभी राजी हो गए है।

अब बैंकों को कोई ब्याज नहीं देना होगा

दलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि बैंकों के साथ बातचीत के दौरान 150 करोड़ रुपए की देनदारी को हम 100 करोड़ पर लेकर आ गए हैं। यानि अब 150 करोड़ की बजाए 100 करोड़ रुपए ही बैंकों को देने हैं। इससे करीब 50 करोड़ रुपए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की बचत हुई। इसके साथ ही अब बैंकों को कोई ब्याज नहीं देना होगा।

इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने बताया कि बैंकों के साथ वन टाइम सैटलमेंट से ट्रस्ट को 50 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। बैंकों के साथ सैटलमेंट करने पर आज इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने अलग-अलग बैकों को करीब 5 करोड़ रुपए का भुगतान किया। उन्होंने बताया कि अगले सप्ताल 5 करोड़ रुपए का और भुगतान किया जाएगा। इसके बाद बाकी रकम 6 महीने के अंदर जमा करवाई जाएगी।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *