मनी लांडरिंग में फंसे क्लब कबाना के मालिक शिव पब्बी को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 15 Nov 2021

मनी लांडरिंग में फंसे क्लब कबाना के मालिक शिव पब्बी को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

डेली संवाद, फगवाड़ा
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फगवाड़ा रोड स्थित जिस होटल क्लब कबाना को कुर्क किया था, उसके मालिक शिव लाल बब्बी की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक वह सुबह टहल रहे थे और अचानक गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

आपको बता दें कि शिव पब्बी को पहले भी ईडी का सामना करना पड़ा था। उनके खिलाफ नीदरलैंड्स में मनी लांडरिंग को लेकर कार्रवाई की जा रही थी। शिव लाल और उसके साथियों पर हवाला के जरिये बड़ी राशि का लेन-देन करने का आरोप है। ईडी के सूत्रों के अनुसार शिव लाल पब्बी ने अपने सहयोगियों के साथ जालसाजी करके नीदरलैंड्स में लोगों से धोखाधड़ी की थी।

आरोप है कि शिव पब्बी नीदरलैंड्स में रहते पाकिस्तानी नागरिकों की मदद से हवाला के जरिये कारोबार कर रहा था। दुबई में रहते कुछ पाकिस्तानियों ने शिव पब्बी और उसके भाइयों के खाते में राशि जमा करवाई थी। इसके बाद ईडी ने कार्रवाई करते हुए 32 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत के क्लब कबाना होटल और स्पा को कुर्क कर लिया था।

इससे पहले शिव पब्बी को पुलिस ने देश से भागने का प्रयास करते समय गिरफ्तार किया था। बता दें कि पिछलों दिन कुर्क करने से पहले ईडी ने फरवरी में क्लब कबाना में छापामारी करके विदेश से 25 करोड़ रुपये के लेन-देन की जांच की थी।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *