पंजाब का दिल है दोआबा, आदमपुर का सर्वांगीण विकास हमारी प्रमुख प्राथमिकता: चरणजीत सिंह चन्नी

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 664 शब्द|📅 15 Nov 2021

पंजाब का दिल है दोआबा, आदमपुर का सर्वांगीण विकास हमारी प्रमुख प्राथमिकता: चरणजीत सिंह चन्नी

डेली संवाद, आदमपुर (जालंधर)
दोआबा को पंजाब का दिल बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने यहाँ ख़ासकर आदमपुर हलके में विकास प्रमुख प्रोजैक्टों को प्रमुख तौर पर प्राथमिकता देकर इसको राज्य का अग्रणी हिस्सा बनाने का प्रण लिया। आदमपुर के विकास को सुनिश्चित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों के लिए 19 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया।

यहाँ विशाल जलसे को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 19 करोड़ रुपए में से 9 करोड़ रुपए सडक़ों की मज़बूती/चौड़ा करने और चार मार्गी करने के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 10 करोड़ रुपए किसी भी प्रकार के विकास प्रमुख कार्य करने के लिए महिन्दर सिंह के.पी. के लिए रख दिए गए हैं।

आदमपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की माँग मानने के लिए तैयार

पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट रैंक) महेन्दर सिंह के.पी. द्वारा आदमपुर को सब-डिविजऩ का दर्जा देने की रखी गई माँग के जवाब में मुख्यमंत्री चन्नी ने इस माँग की संभावनाएं तलाशने के लिए जल्द ही सर्वेक्षण करवाने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि वह बड़ी सडक़ के साथ 5-10 एकड़ ज़मीन की व्यवस्था होने पर आदमपुर में डिग्री कॉलेज खोलने की माँग मानने के लिए तैयार हैं।

इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि आदमपुर एयरपोर्ट की तरफ से जाने वाली सडक़ का नाम गुरू रविदास जी के नाम पर रखा जाएगा और हवाई अड्डे का नाम भी गुरू रविदास जी के नाम पर रखने के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। एक अन्य माँग के जवाब में कहा, ‘‘क्षत्रिय राजपूतों को फिर जनरल कैटेगरी का दर्जा दिया जाएगा।’’

अकाली दल की अभी भी भाजपा के साथ साँठ-गाँठ है

अकालियों पर बरसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अकाली दल ने बहुजन समाज पार्टी को हमेशा से ही राजनीतिक शतरंज के मोहरे के रूप में इस्तेमाल किया है। चन्नी ने कहा, ‘‘साल 1996 में शिरोमणि अकाली दल ने बसपा के साथ गठजोड़ किया था परन्तु उससे अगले साल बसपा को धोखा दे दिया और भाजपा की शरण में चले गए।’’

चन्नी ने कहा कि जब भाजपा के साथ गठबंधन टूट गया तो एक बार फिर बसपा के साथ हाथ मिला लिया, परन्तु अकालियों ने इस बार भी राजनीतिक चाल खेली है और होशियारपुर एवं पठानकोट जैसी सीटें बसपा की झोली में डाल दीं, जबकि यहाँ से इनको कभी भी जीत नसीब नहीं हुई। गुपचुप रूप से अकाली दल की अभी भी भाजपा के साथ साँठ-गाँठ है।

21 लाख परिवारों को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली

बहुजन समाज को कांग्रेस पार्टी के बैनर तले एकजुट होने का न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में अब भी बहुजन समाज का शासन है। समाज के सभी वर्गों के लाभ के लिए उनकी सरकार द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों का जि़क्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि घरेलू बिजली की दरों में प्रति यूनिट 3 रुपए की कटौती कर दी है। इसके अलावा 21 लाख परिवारों को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली पहले की तरह ही जारी रहेगी।

इसके साथ ही शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में लाल लकीर के अंतर्गत रह रहे लोगों को ‘मेरा घर, मेरे नाम’ के अधीन मालिकाना हक दिए, एक लाख नौकरियों की प्रक्रिया चल रही है, ट्यूबवैलों के बिल माफ करके 1200 करोड़ रुपए की राहत दी और पानी की दरें 50 रुपए प्रति माह निर्धारित करने समेत कई अन्य लोक-हितैषी प्रयास किए गए।

ये उपस्थित थे

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान और पंजाब राज्य तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण बोर्ड के चेयरमैन महेन्दर सिंह के.पी. ने खुलासा किया कि आज आदमपुर में 130 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की शुरुआत करके मुख्यमंत्री ने खुशहाली की लहर का आधार बाँध दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री का सम्मान भी किया गया। इस मौके पर करतारपुर से विधायक चौधरी सुरिन्दर सिंह, आदमपुर से पूर्व विधायक कंवलजीत सिंह लाली और मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरमीत सिंह और अन्य भी उपस्थित थे।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *