कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा बोले – डीएपी की कमी जल्द पूरी होगी, केंद्र सरकार ने प्रति दिन 7 रैक देने का दिया भरोसा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 403 शब्द|📅 15 Nov 2021

कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा बोले - डीएपी की कमी जल्द पूरी होगी, केंद्र सरकार ने प्रति दिन 7 रैक देने का दिया भरोसा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा के अथक यत्नों स्वरूप केंद्र सरकार ने आज से डाई-अमोनियम फॉस्फेट (डी.ए.पी.) के सात रेक प्रति दिन देने का भरोसा दिया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्री रणदीप नाभा ने बताया कि इस खेप के साथ हम एक हफ़्ते के अंदर ही मौजूदा स्थिति से निपटने में सक्षम हो गए हैं क्योंकि भारत सरकार द्वारा आज से रोज़ाना सात रेक देने का वादा किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक सभी जिलों के कुल 42 रेक बकाया हैं। यदि हर रोज़ सात रेक आते हैं, तो हम एक हफ़्ते में सारी कमी पूरी कर लेंगे।

कृषि मंत्री ने आगे कहा कि उन्होंने आज पंजाब को डीएपी की सप्लाई के सम्बन्ध में भारत सरकार के सचिव के साथ बात की और उनके द्वारा इस अलॉटमेंट का भरोसा दिया गया। इसके उपरांत मंत्री ने आज राज्य के कृषि विभाग के समस्त अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की, जिसमें उन्होंने फील्ड स्टाफ को जमाखोरी /कालाबाज़ारी और अधिक कीमत के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई करने के लिए बधाई दी।

सुरक्षित उतराई को यकीनी बनाएं

उन्होंने फील्ड स्टाफ को किसान यूनियनों के संपर्क में रहने और भारत सरकार द्वारा डीएपी की नवीनतम अलॉटमेंट योजना बारे अवगत करवाने के लिए भी कहा जिससे कोई विरोध न हो। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि वह अपने डिप्टी कमिश्नरों के साथ तालमेल करके रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित उतराई को यकीनी बनाएं।

डी.ए.पी की कमी की समस्या को दूर करने के लिए माईक्रो प्लानिंग बारे बात करते हुए श्री नाभा ने कहा कि नियमित स्टॉक की जांच करने के लिए उनके द्वारा राज्य के समस्त मुख्य कृषि अफ़सरों के साथ एक वर्चुअल मीटिंग की जा रही है। उन्हांने बताया कि विभिन्न डीएपी सप्लायर कंपनियों द्वारा 15 से 20 नवंबर तक के 32 डीएपी रेक की माँग की गई है और जिसको भारत सरकार द्वारा स्वीकार कर लिया गया है और संबंधित डीएपी सप्लायरों को माँग पत्र देने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने आगे कहा कि कुल 2.56 लाख मीट्रिक टन के आवंटन के मुकाबले, अब तक 32 रेक (87744 मीट्रिक टन) प्राप्त हो चुके हैं तथा 6 और रेक (18095 मीट्रिक टन) आ रहे हैं और जिनके जल्द ही प्राप्त होने की उम्मीद है। इसके अलावा अलग-अलग कंपनियों द्वारा 14 और रेकों (41514 मीट्रिक टन) की माँग की गई है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *