जालंधर की राम मूर्ति गुप्ता एंड संस समेत पंजाब की 12 फर्मों के खिलाफ FIR दर्ज, कई को नोटिस जारी, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 425 शब्द|📅 15 Nov 2021

 

fir police

डेली संवाद, चंडीगढ़
डीएपी की अधिक कीमत, जमाखोरी और टैगिंग सम्बन्धी सख़्त कार्रवाई करते हुए पंजाब के कृषि विभाग द्वारा कथित रूप से अधिक कीमत वसूलने, सब्सिडी वाले यूरिया को औद्योगिक उद्देश्यों के लिए बरतने, अन्य उत्पादों की टैगिंग और अनाधिकृत बिक्री प्वाइंटों से उर्वरकों की बिक्री में शामिल 12 फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब के कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने बताया कि मैसर्ज मंड खाद स्टोर, गाँव दकोहा, ब्लॉक श्री हरगोबिन्दपुर साहिब, मैसर्ज सिद्धू खेती स्टोर, गाँव दकोहा, ब्लॉक श्री हरगोबिन्दपुर साहिब (दोनों जि़ला गुरदासपुर से सम्बन्धित), मैसर्ज रणजीत पैस्टीसाईड्ज़, गाँव संगोवाल, ब्लॉक नकोदर (जालंधर) के विरुद्ध अधिक कीमत वसूलने के दोष अधीन एफ.आई.आर. दर्ज की गई है और इन फर्मों के लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

फर्म का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया जारी

उन्होंने आगे बताया कि विभाग ने मैसर्ज विकट्री बायोटैक प्राईवेट लिमिटेड, ब्लॉक सरदूलगढ़ (मानसा) के विरुद्ध कथित रूप से गलत ब्रांड वाली डी.ए.पी. की बिक्री करने के लिए केस दर्ज किया और फर्म का लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया जारी है।

श्री नाभा ने बताया कि मैसर्ज राम मूर्ति गुप्ता एंड सन्न्ज़ फिल्लौर (जालंधर) के विरुद्ध कथित रूप से औद्योगिक उद्दश्यों के लिए सब्सिडी वाली यूरिया का प्रयोग करने के दोष में एफआईआर दर्ज की गई और लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने आगे बताया कि मैसर्ज थूहा पैस्टीसाईड्ज़ एंड सीड स्टोर, ज़ीरकपुर (एस.ए.एस. नगर) को कथित रूप से डीएपी के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग करने में शामिल पाया गया और फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए

उन्होंने बताया कि मैसर्ज चुघ्घ खाद भंडार, जलालाबाद, मैसर्ज चुघ्घ ट्रेडिंग कंपनी, जलालाबाद, मैसर्ज चुघ्घ खाद स्टोर, जलालाबाद, मैसर्ज भाटा को-ऑपरेटिव फ़्रूट एंड वैजीटेबल प्रोसेसिंग सभा, जलालाबाद और मैसर्ज अजय ट्रेडिंग कंपनी, जलालाबाद को कथित रूप से जमाखोरी में शामिल पाया गया है। इन फर्मों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है और कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए हैं।

कृषि मंत्री ने बताया कि मैसर्ज जिन्दल एजेंसी गिद्दड़बाहा (श्री मुक्तसर साहिब) द्वारा भी अनाधिकृत बिक्री प्वाइंट्स से खाद की बिक्री की गई है। इसलिए फर्म के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है और कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि डी.ए.पी. की जमाखोरी/कालाबाज़ारी के विरुद्ध कार्रवाई न करने वाले पटियाला के कृषि अधिकारी के विरुद्ध भी प्रशासनिक कार्रवाई आरंभ की गई है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *