डेली संवाद, चंडीगढ़
पूर्व ओलम्पियनों की लम्बे समय से की जा रही माँग को पूरा करते हुए पंजाब के खेल मंत्री परगट सिंह ने सोमवार को पदक विजेता अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की पैंशन पर आय सीमा की लगाई गई शर्त हटाने का ऐलान किया। उन्होंने यह ऐलान आज सैक्टर-26 स्थित मैगसीपा में पुराने खिलाड़ियों के साथ की गई बैठक के दौरान किया।
परगट सिंह ने कहा कि बड़े स्टेडियम की बजाय प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने पर ज़ोर दिया जायेगा। राज्य में खेल को सुचारू तरीके से चलाने के लिए खिलाड़ियों की ही समिति बनाई जा रही है जिसमें 20 के करीब खेलों से सम्बन्धित खेल का खिलाड़ी मैंबर होगा ताकि उसके निजी अनुभवों का लाभ लिया जाये।
खेल की बागडोर संभाल सकें
परगट सिंह ने कहा कि खेल के कोटे के अंतर्गत सरकारी नौकरी कर रहे खिलाड़ियों की सेवाएं खेल विभाग द्वारा ली जाएंगी जिस संबंधी सरकार नीति बना रही है। उन्होंने सभी खेलों के खिलाड़ियों को न्योता दिया जो अपनी इच्छा से डेप्यूटेशन पर खेल विभाग के साथ जुड़कर सम्बन्धित खेल की बागडोर संभाल सकें।
उन्होंने इस बात की भी वकालत की कि बड़े खिलाड़ी सरकारी नौकरी ज्वाइन करते समय खेल विभाग को प्राथमिकता दें जिससे वह अपने सम्बन्धित खेल का नेतृत्व कर सकें। उन्होंने खिलाड़ियों से शिक्षा विभाग में सेवाएं देने का भी आह्वान किया जिससे छोटी आयु से ही खिलाड़ी की नींव रखी जाये।
तीन स्तर पर खेल अपनाने पर ज़ोर दिया
खेल मंत्री ने तीन स्तर पर खेल अपनाने पर ज़ोर दिया जिसमें निचले स्तर पर, विशेषीकृत और सुपर विशेषकृत पर खिलाड़ी तैयार किये जाएँ। उन्होंने कहा कि राज्य के 5 लाख नौजवानों को खेल के साथ जोड़ने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि खेल माहौल सृजन करने के लिए कॉर्पोरेट संस्थानों, प्राईवेट कंपनियों और प्रवासी भारतीयों को भी साथ जोड़ा जायेगा।
आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO
https://youtu.be/gBl6_mhIZK8







