कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली रिटायर्ड जज मंजू राणा के खिलाफ कपूरथला के पार्षदों ने खोला मोर्चा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 433 शब्द|📅 16 Nov 2021

कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर सनसनीखेज आरोप लगाने वाली रिटायर्ड जज मंजू राणा के खिलाफ कपूरथला के पार्षदों ने खोला मोर्चा

डेली संवाद, कपूरथला
पंजाब के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर सनसनीखेज और छेड़खानी का आरोप लगाने वाली आम आदमी पार्टी की नेत्री और रिटायर्ड जज के खिलाफ कपूरथला के सत्ताधारी पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। आज कपूरथला में सत्ताधारी काउंसलर एकजुट हुए कौर मंजू राणा के खिलाफ बड़ा ऐलान किया है।

आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज तथा रिटायर्ड जज मंजू राणा द्वारा बीते दिनों कपूरथला के 45 सत्तापक्ष के पार्षदों को गुंडा तत्व कहना सरासर गलत और अमर्यादित है। इसके लिए जल्द उन्हें माफी मांगनी चाहिए। यह शब्द संयुक्त तौर पर कपूरथला के सत्ताधारी नेताओ और 45 पार्षदों ने एक मंच पर एकत्र होकर कहे हैं। उन्होंने मंजू राणा को यह भी चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने अपने कहे शब्द वापस नहीं लिए तो उन पर कानूनी कार्यवाही करवाई जाएगी।

एक निजी रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस के शहरी प्रधान दीपक सलवान तथा अन्य सत्ताधारी पार्षदों ने सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि बीते दिनों आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज मंजू राणा द्वारा कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह पर अभद्र भाषा प्रयोग के लगाए गए आरोप जहां पूरी तरह निराधार है, वही मंजू राणा द्वारा कपूरथला के सभी सत्ताधारी पार्षदों को गुंडा तत्व कहना अमर्यादित है।

जिसकी वायरल हुई वीडियो आज उनके पास पहुंचने के बाद सभी पार्षदों ने एकजुट होकर मंजू राणा के खिलाफ कदम उठाने का फैसला किया है। सभी कांग्रेसी नेताओ और पार्षदों ने एक स्वर में कहा कि आम आदमी पार्टी की हलका इंचार्ज मंजू राणा अपने कहे शब्दों को जल्द वापस ले। उन्होंने यह भी कहा कि 45 सत्ताधारी पार्षदों में 27 महिलाएं हैं और मंजू राणा भी एक महिला है। उन्होंने इन शब्दों का प्रयोग कर महिलाओं को भी अपमानित किया है।

दूसरी तरफ सभी नेताओ ने बीते दिनों कपूरथला में एक महिला द्वारा कहे अनुसार उसके साथ हुई मारपीट की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसी कोई घटना घटी है तो वह बेहद शर्मनाक है। जिला पुलिस को उस पर गंभीरता से जाँच कर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। शहरी प्रधान दीपक सलवान के नेतृत्व में एकजुट हुए पार्षद नेताओ ने यह भी कहा कि महिला के साथ हुई मारपीट की घटना आप नेताओ की साजिश हो सकती है। और यह सारा ड्रामा राजनीतिक माइलेज लेने के लिए किया जा रहा है।

इस मौके नगर निगम मेयर कुलवंत कौर, डिप्टी मेयर विनोद सूद, पार्षद ज्योति धीर, वीना सलमान, करण महाजन, मनजीत कौर, हरजीत कौर, सरिता शुक्ला, मनोज अरोड़ा हैप्पी, हरप्रीत सिंह, अनिल शुक्ला, संदीप सिंह, तेजिंदर भंडारी, संजय शर्मा, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, हरप्रीत सिंह वालिया, सुरेंद्र सिंह वालिया आदि मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *