जालंधर के बड़े बिजनेसमैन से सांठगांठ कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले निगम अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, अवैध रूप से 10 एकड़ में बने कामर्शियल माल और शोरूम पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 247 शब्द|📅 16 Nov 2021

जालंधर के बड़े बिजनेसमैन से सांठगांठ कर सरकार को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले निगम अधिकारियों पर गिर सकती है गाज, अवैध रूप से 10 एकड़ में बने कामर्शियल माल और शोरूम पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

डेली संवाद, जालंधर
नकोदर चौक से आगे भार्गव कैंप अड्डा के ठीक सामने स्थित पैट्रोल पंप के साथ करीब 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण के मामले में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। इसके साथ ही इस अवैध माल व शोरूम के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

लोकपाल से शिकायत के बाद इसकी शिकायत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और स्थानीय निकाय मंत्री ब्रहम मोहिंदरा से भी की गई है। मुख्यमंत्री और मंत्री को वह वीडियो और खबर दिखाई गई, जो डेली संवाद पर प्रकाशित और प्रसारित की गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय इस पर बड़ी कार्रवाई के आदेश दे सकता है।

आपको बता दें कि नकोदर रोड पर इंडो एशियन नाम से फैक्ट्री हुआ करती थी। करीब 12 साल तक बंद रही फैक्ट्री अचानक बिक गई। जिसे शहर के एक नामी कारोबारी ने खरीद लिया।

न CLU, न ही नक्शा, 10 एकड़ में साम्राज्य

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण कर उसमें पत्थरों और टाइलों का सामाज्रय खड़ा कर दिया है, लेकिन इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी, एमटीपी और एसटीपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 10 एकड़ जमीन खड़े किए इस काले सामाज्रय से अगर नगर निगम नोटिस भेजकर सीएलयू और नक्शा फीस की मांग करे तो करोड़ों रुपए एक मिनट में सरकारी खजाने में जमा हो सकता है।

जालंधर का यह बिजनेसमैन है टैक्स चोर, देखें कैसे कर रहा है टैक्स चोरी

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *