कैबिनेट मंत्री परगट सिंह की पहल से 15 जिलों में भाषा अफसरों की तैनाती

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 445 शब्द|📅 17 Nov 2021

कैबिनेट मंत्री परगट सिंह की पहल से 15 जिलों में भाषा अफसरों की तैनाती

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य में खाली पड़े ज़िला भाषा अफसरों के पद भरने की चिरकालिक माँग को पूरा करते हुए और राज्य भाषा ऐक्ट को सख्ती के साथ लागू करने के लिए पंजाब सरकार ने 15 जिलों में ज़िला भाषा अफ़सर तैनात किये हैं। उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री परगट सिंह ने आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय स्थित अपने दफ़्तर में ज़िला भाषा अफसरों को स्टेशनों के आवंटन संबंधी पत्र सौंपे।

परगट सिंह ने सभी नये तैनात किये ज़िला भाषा अफसरों का स्वागत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य में राज भाषा ऐक्ट को सख्ती के साथ लागू करने के लिए वचनबद्ध है जिसके लिए सबसे पहले ज़िला भाषा अफसरों की तैनाती ज़रूरी थी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 साल से भी अधिक समय से ज़िला भाषा अफसरों की भर्ती नहीं हुई थी जिस कारण 21 ज़िला भाषा अफसरों के पद खाली पड़े थे।

भाषा ऐक्ट को भाषा विभाग ने ही ज़मीनी स्तर पर लागू

उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री ने कहा कि राज्य भाषा ऐक्ट को भाषा विभाग ने ही ज़मीनी स्तर पर लागू करना है जिसके लिए विभाग अब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि सभी ज़िला दफ्तरों में अपेक्षित स्टाफ और सुविधाएं मुहैया करवाई जाएँ जिससे ज़िला भाषा अफ़सर सक्रियता के साथ काम कर सकें। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने हाल ही में राज्य भाषा ऐक्ट को और मज़बूती के साथ लागू करने के लिए संशोधन किए हैं।

परगट सिंह ने कहा कि पंजाब में खाली पड़े पदों को तुरंत भरने के लिए दूसरे विभागों से डैप्यूटेशन पर ज़िला भाषा अफ़सर लगाने के लिए आवेदन माँगे थे जिसके बाद आवेदनों की जांच करने के उपरांत 15 ज़िला भाषा अफसरों की तैनाती की गई और आज उनको स्टेशन अलॉट कर दिए गए।

इस मौके पर सभी नये तैनात किये ज़िला भाषा अफसरों ने उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री के साथ बातचीत करते हुए अपने तजुर्बे और योग्यताओं बारे बताया। इनमें से कईयों ने पीएच.डी., एम.फिल भी पास की है और पुस्तकें लिखने, खोज कार्यों और अनुवाद का काम किया है। इसके अलावा रंगमंच, साहित्य और कला के साथ भी जुड़े हुए हैं।

इन्हें मिली तैनाती

आज तैनात किये ज़िला भाषा अफसरों में से तेजिन्दर कौर को मानसा, जसप्रीत कौर को कपूरथला, सुखमिन्दर कौर को बठिंडा, मनजीत सिंह को फरीदकोट, रणजोध सिंह को संगरूर, सन्दीप शर्मा को लुधियाना, कंवरजीत सिंह को श्री मुक्तसर साहिब, किरपाल सिंह को बरनाला, जगदीप सिंह को फ़िरोज़पुर, दविन्दर सिंह को जालंधर, दविन्दर सिंह बोहा को एस.ए.एस. नगर, भुपिन्दर कुमार को श्री फतेहगढ़ साहिब, अजीतपाल सिंह को मोगा और अमृत सेतिया को तरनतारन लगाया गया।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *