मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को दी बधाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 246 शब्द|📅 18 Nov 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के मौके पर लोगों को दी बधाई

डेली संवाद, चंडीगढ़
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के पवित्र मौके पर लोगों को हार्दिक मुबारकबाद दी है। प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या के मौके पर अपने संदेश में मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्री गुरु नानक एक महान आध्यात्मिक दूत थे जिन्होंने परमात्मा के प्रति श्रद्धा और समर्पण के दर्शन और प्रसार के द्वारा मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि गुरू साहिब जी की ‘कीरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शाश्वत शिक्षाएं मौजूदा पदार्थवादी समाज में भी उसी तरह सार्थक हैं। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने वहम-भ्रम से मुक्त जाति रहित समाज की परिकल्पना की जिससे वेदना से पीड़ित मानवता का कल्याण हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने मानवता को नये विचारों, उद्देश्यों और लक्ष्यों के प्रति प्रेरित किया और इसको जाति आधारित वैर-विरोध, झूठ-फ़रेब, दिखावा और पाखंड की कुरीतियों से छुटकारा पाने का न्योता दिया।

मुख्यमंत्री ने लोगों को श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से सेवा और नम्रता के दर्शाऐ मार्ग पर चलने और गुरू साहिब जी की महान विरासत के मुताबिक शांतमयी, ख़ुशहाल और सेहतमंद समाज की सृजन करने के लिए प्रयास करने की अपील की। उन्होंने गुरपर्व के पवित्र मौके को जाति, रंग, नसल और धर्म की संकुचित विचारों से ऊपर उठकर श्रद्धा और समर्पण भावना से मनाने की अपील की।

मोगा में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज, सूबे में आक्रोश, कामकाज ठप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *