मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जत्था श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना, सीएम ने कहा – दोनों तरफ की ख़ुशहाली, शान्ति और सद्भावना के लिए अरदास करूँगा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 18 Nov 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में जत्था श्री करतारपुर साहिब के लिए रवाना, सीएम ने कहा - दोनों तरफ की ख़ुशहाली, शान्ति और सद्भावना के लिए अरदास करूँगा

डेली संवाद, डेरा बाबा नानक
श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खुलने पर मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्रियों और अन्य गणमान्यों का जत्था आज गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।

मुख्यमंत्री जिनके साथ वित्त मंत्री श्री मनप्रीत सिंह बादल, लोक निर्माण मंत्री श्री विजय इंदर सिंगला, विधायक श्री हरप्रताप सिंह अजनाला और श्री बरिन्दरमीत सिंह पाहड़ा और उनके पारिवारिक सदस्य भी उपस्थित थे, ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पाकिस्तान स्थित नारोवाल में पवित्र स्थान गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब में नतमस्तक होने के लिए दोपहर एक बजे सरहद पार की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का अवसर

करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खुल जाने को ऐतिहासिक पल करार देते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह बहुत ही खुशी का अवसर है क्योंकि यह कॉरिडोर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को श्री करतारपुर साहिब के दर्शन करने के लिए सुविधा प्रदान करता है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि इससे सिख संगत की काफी लंबे समय से की जा रही अरदास पुरी हुई है और अब वह बिना किसी रुकावट के पवित्र स्थान के दर्शन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कॉरिडोर के फिर से खुलने से भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर साहिब जाने के लिए केवल पर्मिट हासिल करके वीज़ामुक्त अवाजाही की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आज वह अपने आप को भाग्यशाली समझते हैं कि उनको जत्थे के रूप में जा रही संगत का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है क्योंकि करतारपुर साहिब में श्री दरबार साहिब के दर्शन करने की माँग सात दशकों के लंबे समय के बाद पूरी हुई है।

शान्ति और भलाई का मार्ग दिखाया

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह श्री करतारपुर साहिब में दोनों तरफ की ख़ुशहाली, शान्ति और सद्भावना के लिए अरदास करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारे गुरू साहिबान ने विनम्रता, एकता, शान्ति और भलाई का मार्ग दिखाया है। उन्होंने उम्मीद ज़ाहिर की कि यह कॉरिडोर हमारे गुरू साहिब जी के महान फलसफे को अमलीजामा पहनाने के लिए अहम साबित होगा।

मोगा में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज, सूबे में आक्रोश, कामकाज ठप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *