डॉ. वेरका ने गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लोगों को दी बधाई, कल करतारपुर साहिब में होंगे नतमस्तक

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 202 शब्द|📅 18 Nov 2021

डॉ. वेरका ने गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व की लोगों को दी बधाई, कल करतारपुर साहिब में होंगे नतमस्तक

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. राज कुमार वेरका ने श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश पर्व के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। डॉ. वेरका कल करतारपुर साहिब में नतमस्तक होंगे। उन्होंने कहा कि वह बहुत ही भग्यशाली हैं जिन्हें श्री गुरू नानक देव जी से संबंधित इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं के मद्देनज़र करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए यह कॉरिडोर खुला रहना चाहिए। डॉ. वेरका ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण के फलसफे और प्रसार के द्वारा मानवता को मुक्ति का मार्ग दिखाया। गुरू साहिब जी की ‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ की शिक्षाएं मौजूदा पदार्थवादी समाज में भी पूरी तरह सार्थक हैं।

उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा सेवा और विनम्रता के दिखाए गए मार्ग पर चलने और शांतमयी और ख़ुशहाल समाज का सृजन करने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को यह दिवस जाति, रंग, नसल के संकीर्ण विचार से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे, सहयोग और भावना के साथ मनाने की अपील की।

मोगा में सफाई सेवकों पर लाठीचार्ज, सूबे में आक्रोश, कामकाज ठप, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *